Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/ott_lovers_06_09_1788688186780_679ecf2f-25c7-4bac-b39a-7aafa8d797ce_1788688206662_3a736850-c3c1-458c-aca8-6c6180d5c823_fd722604-8bc8-4787-885d-b1fc2b8ef20f_8bac70c9-92de-4bca-adcf-ebb0a5409286.pngOTT This Week Release: नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए ये हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर 10 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
नेटफ्लिक्स पर ये हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। 7 से 13 सितंबर के बीच 10 फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। इन फिल्मों और सीरीज में हॉरर कॉमेडी से लेकर एक्शन थ्रिलर का मजा मिलेगा। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के नाम और रिलीज की डेट।
1.फौदा सीजन 5 (Fauda Season 5)
रिलीज डेट: 8 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक साइकोलॉजिकल स्पाई एक्शन ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। ओटीटी पर इस सीरीज का पहला सीजन साल 2016 में आया था। इस सीरीज में इजराइल-फिलिस्तीन कॉन्फ्लिक्ट की मानवीय कहानियों के साथ-साथ वॉर ड्रामा देखने को मिलेगा।
2. द टाइम ट्रेवलर्स वाइफ (The Time Traveler’s Wife)
रिलीज डेट: 8 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: साल 2009 में रिलीज हुई द टाइम ट्रेवलर्स वाइफ एक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लाइब्रेरियन के इर्द-गिर्द घूमती है जो टाइम ट्रेवल कर सकता है। इस वजह से उस लाइब्रेरियन की पत्नी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।
3. एनाकोंडा 3: ऑफस्प्रिंग (Anaconda 3 Offspring)
रिलीज डेट: 9 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। एक अरबपति एक लड़के को दुनिया के सबसे खतरनाक सांप एनाकोंडा को पकड़ने का काम सौंपता है। इस मिशन से लाइलाज बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 2.8 है।
4. हार्ट आईज (Heart Eyes)
रिलीज डेट: 9 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी हॉरर कॉमेडी डार्क फिल्म है। फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है। फिल्म की कहानी एर ऐसे हार्ट आई किलर के इर्द-गिर्द घूमती है जो वैलेंटाइन के दिन कपल्स को मारता है। फिल्म का रनटाइन 1 घंटे 37 मिनट है।
5. वैनिशिंग पॉइंट (Vanishing Point)
रिलीज डेट: 10 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक चीनी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की कहानी है जहां एक बच्चा गायब हो जाता है, एक डेड बॉडी मिलती है और एक महिला पर हमला होता है। ये तीनों ही घटनाएं उस कॉम्प्लेक्स को हिलाकर रख देती हैं।
6. चुंबक (Chumbak)
रिलीज डेट: 10 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हिंदी कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी चुंबक नाम की सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमेगी। इस सोसाइटी के पड़ोसी आपको जमकर हंसाने आ रहे हैं।
7. द परफेक्ट लाइफ (The Perfect Life)
रिलीज डेट: 10 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी चार ऐसे पिक्चर परफेक्ट कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें अपने किसी एक की मौत के बाद पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ता है।
8. स्टोलन हार्टबीट्स (Stolen Heartbeats)
रिलीज डेट: 11 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक मेडिकल सुपरनेचुरल थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी दो ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें से एक पर हमला होता है और वो कोमा में चली जाती है। कोमा के दौरान इस महिला का रिश्ता राफेल नाम की नर्स से बन जाता है। इस नर्स के पास ऐसी शक्तियां हैं जिससे वो मरे हुए लोगों को सुन सकती है।
9. क्रू गर्ल (Crew Girl)
रिलीज डेट: 10 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक टीन एज रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी जो अपने पिता के एक फ्रॉड की वजह से एक छोटे शहर में रहने को मजबूर हो जाती है। इस छोटे शहर में वो अकेली लड़की है जिसे रोइंग (नाव चालने का खेल) आती है।
10. अस इन द एंड (Us in The End)
रिलीज डेट: 10 सितंबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये रोमांटिक बिटिरस्वीट फिल्म है। फिल्म की कहानी ऐसे कपल के बारे में जो अपने काम की वजह से दूर होने लगे हैं। दोनों एक वर्कट्रिप पर जाते हैं जहां दोनों को ये तय करना है कि वो साथ रहना चाहते हैं या उन दोनों को एक दूसरे को जाने देना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




