Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT New Release: सितंबर के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर आएगी एंटरटेनमेंट की...

OTT New Release: सितंबर के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी, रिलीज होंगी ये 12 फिल्में-सीरीज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/OTT_release_THis_week_new_1788720017047_4d6d86e0-aa44-4c37-9098-ed546e41ce58_1788720035581_5191bc2a-49bb-4bc6-be60-bf14817418f0_d6b196f6-60d4-4beb-80d9-18130df22c4d_46c2c08d-6c38-472a-bc8b-bba8408a90cd.jpg

इस वीक नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और ZEE5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।  

OTT This Week Releases: ओटीटी लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज का ब्रेसबी से इंतजार होता है। ऐसा हो भी क्यों न क्योंकि सिनेमाघरों में जाना जिन्हें पसंद नहीं उनके लिए ओटीटी एक बेस्ट ऑप्शन हैं। आप घर पर आराम से बैठकर अपनी फैमिली और परिवार के साथ फिल्में और सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं। ऐसे में सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस वीक नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और ZEE5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि इनमें से आपके लिए कौन सी बेहतर है? साथ ही जानते हैं कि कौन सी फिल्म और वेब सीरीज किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होने जा रही है और किस तारीख को…

1. द ब्रेडविनर

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 6 सितंबर

ये एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को एरिक एपल ने डायरेक्ट किया है। ये एक प्रसिद्ध एनिमेटेड ड्रामा फिल्म (2017) और डेबोरा एलिस का लोकप्रिय उपन्यास है, जो तालिबान शासन के दौरान अफगानिस्तान में रहने वाली एक 11 वर्षीय लड़की पर्वाना की कहानी पर आधारित है।

2. बिग बॉस सीजन 20

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 6 सितंबर

ये एक रियलिटी शो है। सलमान खान होस्टेड ये शो सलमान खान शो होस्ट इस शो ने धमाकेदार शुरुआत की।

3. द टाइम ट्रैवलर्स वाइफ

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 8 सितंबर

ये एक अमेरिकी रोमांटिक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में राहेल मैकऐड्म्स, एरिक बाना और आर्लिस हॉवर्ड जैसे कलाकार नजर आए थे।

4. फौदा सीजन 5

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 8 सितंबर

ये एक साइकोलॉजिकल पॉलिटिक्ल थ्रिलर सीरीज है। जो ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

5. स्नीकी पीट

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 9 सितंबर

ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह एक कॉन आर्टिस्ट (शातिर ठग) की कहानी है जो जेल से छूटने के बाद एक खूंखार गैंगस्टर से बचने के लिए अपने सेलमेट ‘पीट’ की पहचान चुरा लेता है और उसके परिवार के साथ रहने लगता है। इसमें जियोवानी रिबिसी, मारिन आयरलैंड और ब्रायन क्रैंस्टन जैसे स्टार्स हैं।

6. चुंबक

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 10 सितंबर

ये एक सिटकॉम सीरीज है। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी, मानसी पारेख और हेली शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज ‘चुंबक कॉलोनी’ में रहने वाले पांच अजीबोगरीब और आपस में जुड़े परिवारों की कहानी है। इसमें पड़ोसी, पारिवारिक रिश्ते, नोंकझोंक और रोजमर्रा के हास्य को दिखाया गया है।

7. द परफेक्ट लाइफ

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 10 सितंबर

यह एक सस्पेंस से भरपूर सीरीज है जिसमें चार परफेक्ट दिखने वाले जोड़े तब एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं जब उनमें से एक की आग लगने से मौत हो जाती है।

8. घमासान

OTT: जी5

रिलीज डेट: 11 सितंबर

घमासान एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म को तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगे।

9. अली बाबा और 40 भूत

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 11 सितंबर

ये एक हॉरर-कॉमेडी और मिस्ट्री वेब सीरीज है, जो लोकप्रिय क्लासिक कहानी ‘अली बाबा और चालीस चोर’ का एक डरावना और नया मोड़ है। सीरीज में आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ लीड रोल में नजर आएंगे।

10. प्रिंस ऑफ मॉलीवुड

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 11 सितंबर

ये एक मलयालम कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी फिरोज नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका एकमात्र सबसे बड़ा सपना एक मशहूर फिल्म एक्टर बनना है। हालांकि, उसके इस सपने और बड़े पर्दे के बीच एक ही सबसे बड़ा विलेन खड़ा है। उसका अपना करोड़पति पिता। पूरी सीरीज में फिरोज की इसी कोशिश को हास्य और ड्रामे के भरपूर तड़के के साथ दिखाया गया है।

11. जंगल टेल्स विद मोगली

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 12 सितंबर

ये बच्चों के लिए एक एनिमेटेड सीरीज है। यह सीरीज मोगली के जंगल के रोमांचक जीवन, उसके पशु दोस्तों और शेर खान से मिलने वाली चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

12. चिकू और बंटी: कुश्ती की जंग

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 13 सितंबर

ये बच्चों के लिए एक एनिमेटेड फिल्म। ‘चिकू और बंटी: कुश्ती की जंग’ चीकू और बंटी की एक विशेष एनिमेटेड कहानी है जिसमें चीकू के बॉक्सिंग के अहंकार को एक खूंखार कुश्ती चैंपियन ‘वीरा’ चुनौती देता है, और फिर चीकू और बंटी मिलकर उसके गलत खेल का पर्दाफाश करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN