Source :- LIVE HINDUSTAN
Kanohar Electricals IPO आज से खुल गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत है। आईपीओ का साइज 1055.74 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 47.47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 755.74 करोड़ रुपये के शेयर का जारी करेगी। बता दें, आईपीओ 11 सितंबर को खुला रहेगा।
कितना है प्राइस बैंड (Kanohar Electricals IPO Price band)
इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 601 रुपये से 632 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 23 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14536 रुपये का दांव लगाना होगा।
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ (Kanohar Electricals IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 196 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 31 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 205 रुपये प्रति शेयर रहा है। बता दें, पिछले दो दिनों के दौरान कंपनी के जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है।
किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
कंपनी 64.18 करोड़ रुपये कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर में खर्च हो रहा है। वहीं, 155 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए प्रयोग करेगी। वहीं, अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए कंपनी पैसा खर्च करेगी।
कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर्स ग्रुप की हिस्सेदारी 99.72 प्रतिशत से हिस्सेदारी घटकर 78.64 प्रतिशत हो गई है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 0.28 प्रतिशत से बढ़कर 21.36 प्रतिशत हो जाएगी।
कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग होगी
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, MUFG Intime India Pvt लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। बता दें, कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग होगी। लिस्टिंग तारीख 16 सितंबर प्रस्तावित है।
इस कंपनी की स्थापना 1972 में हुई थी। यह कंपनी ट्रांसफर्मर बनाती है। कंपनी रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में काम करती है। कंपनी के पास दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मेरठ में है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




