Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Silver Price Today: घरेलू बाजारों में आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स गोल्ड अक्टूबर सीरीज का रेट 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 153461 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट्स का रेट 0.67 प्रतिशत का रेट 240615 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स का रेट 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 4485.84 डॉलर प्रति ट्रॉय के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह गोल्ड बॉन्ड यील्ड में गिरावट को माना जा रहा है।
आज डॉलर इंडेक्स में 0.50 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दाम 98.72 के स्तर पर यह आ गया। वहीं, 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 4.79 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4.77 प्रतिशत के स्तर पर आ गया।
मार्केट में हो रही है कुछ खरीदारी
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों के दौरान खरीदारी देखने को मिली है। यह खरीदारी यूएस फेड रिजर्व पॉलिसी मीटिंग से पहले देखी जा रही है। अमेरिकी फेड रिजर्व की मीटिंग 15 और 16 सितंबर को प्रस्तावित है। बता दें, सीएमई फेडवाच टूल के अनुसार इस बार फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में इजाफा होगा। हालांकि, ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से गोल्ड मार्केट की रफ्तार पर बुरा असर देखने को मिल रहा है।
एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं
मास्टर कैपिटल सर्विसेज के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह कहते हैं, “इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में कुछ वापसी देखने को मिली है। जापान की करेंसी येन में तेजी, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और बुलियंस के सपोर्ट का फायदा गोल्ड को मिला है। हालांकि, इसके बाद भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और महंगाई की चिंताओं ने सोने की रफ्तार को प्रभावित किया है।”
गोल्ड और सिल्वर के लिए ये लेवल है महत्वपूर्ण
रवि सिंह के अनुसार 15700 रुपये के स्तर से वापस नीचे आने की वजह से शॉर्ट टर्म में स्थिति अच्छी नहीं है। मौजूदा समय में गोल्ड के लिए 149000 रुपये का स्तर काफा महत्वपूर्ण रहेगा। अगर रेट इसके नीचे गया तो यह 148000 रुपये के स्तर तक जा सकता है।
पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार एमसीएक्स सिल्वर का सपोर्ट प्राइस 236600 और 235000 रुपये है। एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशक 152000 रुपये के करीब गोल्ड खरीद सकते हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




