Home rss business hindi पैसे कर लीजिए तैयार, 30 साल में पहली बार एक ही दिन...

पैसे कर लीजिए तैयार, 30 साल में पहली बार एक ही दिन में खुलेंगे 6 IPO

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आईपीओ मार्केट (प्राइमरी मार्केट) में इस हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है। मेनबोर्ड के 6 आईपीओ बुधवार 9 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। पिछली बार 14 अक्टूबर 1996 को एक ही दिन में ठीक 6 मेनबोर्ड आईपीओ दांव लगाने के लिए खुले थे। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में यह बात प्राइम डेटाबेस के डेटा के हवाले से बताई गई है। 28 अक्टूबर 1996 को एक ही दिन में 7 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। साल 1995 से 1996 के बीच का समय आईपीओ मार्केट के लिए बेहतरीन रहा है। इस अवधि में कई दिन ऐसे रहे, जब 10 पब्लिक ऑफरिंग एक साथ बाजार में उतरे।

6 पब्लिक इश्यू में 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियां
बुधवार 9 सितंबर 2026 को खुलने वाले 6 आईपीओ में कंपनियां संयुक्त रूप से 4509 करोड़ रुपये जुटाएंगी। 30 साल पहले एक ही दिन में खुले 6 आईपीओ से कंपनियों ने 22 करोड़ रुपये जुटाए थे। 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 के बीच 12 मेनबोर्ड आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनसे कंपनियां करीब 7180 करोड़ रुपये जुटाएंगी।

9 सितंबर को खुल रहे 6 कंपनियों के आईपीओ
बुधवार 9 सितंबर 2026 को मेनबोर्ड पर रेंटोमोजो लिमिटेड (Rentomojo), एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया), मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, स्टीमहाउस इंडिया, एलसीसी प्रोजेक्ट्स और करमतारा इंजीनियरिंग (Karamtara Engineering) के आईपीओ दांव लगाने के लिए खुल रहे हैं। इसके अलावा, BSE SME एक्सचेंज पर इंफ्रैक्स रिन्यूएबल और NSE SME एक्सचेंज पर विनोद टेक्सवर्ल्ड के आईपीओ भी 9 सितंबर से दांव लगाने के लिए खुल रहे हैं।

ग्रे मार्केट में कैसा है इन कंपनियों का परफॉर्मेंस
रेंटोमोजो लिमिटेड (Rentomojo) के आईपीओ में शेयर का दाम 404 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 127 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के आईपीओ की बात करें तो आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 139 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 27 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल 30 रुपये चल रहा है। आईपीओ में कंपनी के शेयरों का दाम 339 रुपये है। स्टीमहाउस इंडिया के आईपीओ में शेयर का दाम 81 रुपये है, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर फ्लैट हैं। अगर एलसीसी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आईपीओ में कंपनी के शेयरों का दाम 146 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 21 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। करमतारा इंजीनियरिंग के शेयर 63 रुपये के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN