Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो रोजाना के प्रोटीन इनटेक के लिए आपको 5 चीजों को अपने खाने की प्लेट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये चीजें खुद गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने शेयर की हैं।
बहुत से लोगों का मानना है कि प्रोटीन सिर्फ बॉडी बनाने वाले लोगों के लिए जरूरी है। जबकि ये सिर्फ मसल्स बनाने के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है। नॉन वेजिटेरियन लोग प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडा और चिकन चीजों को खा लेते हैं लेकिन जो लोग सिर्फ वेजिटेरियन खाना खाते हैं उन्हें समझ नहीं आता की वह प्रोटीन की मात्रा सही रखने के लिए किन चीजों को खाएं। ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने 5 ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जो वेजिटेरियन लोगों को अपनी डायट में शामिल करनी चाहिए। हालांकि, इन चीजों के साथ ही इस आर्टिकल में जानिए कि आखिर प्रोटीन क्या है और ये शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं।
क्या है प्रोटीन और ये क्यों जरूरी है?
प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो छोटे-छोटे अमीनो एसिड से बना होता है। शरीर इन अमीनो एसिड का इस्तेमाल कोशिकाओं, मांसपेशियों, एंजाइम, हार्मोन और कई जरूरी चीजों को बनाने और उनकी मरम्मत के लिए करता है। त्वचा, बाल, नाखून और शरीर के कई ऊतक प्रोटीन से जुड़े होते हैं। इसके अलावा हमारे इम्यून सिस्टम में कई जरूरी प्रोटीन शामिल होते हैं। जो पर्याप्त और संतुलित पोषण बनाने के अलावा शरीर को संक्रमणों से लड़ने वाली इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं।
प्रोटीन के लिए क्या खाएं
1) ग्रीक योगर्ट
ये एक बेहतरीन चॉइस है क्योंकि इसके हर 100 ग्राम में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अंदर प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इसे सामान्य दही को छानकर बनाया जाता है, जिससे उसका पानी कुछ हद तक निकल जाता है और वह ज्यादा गाढ़ा हो जाता है।
2) सोया चंक्स
ये एक पावरफुल वेजिटेरियन प्रोटीन ऑप्शन है। हर 100 ग्राम सूखे सोया चंक्स में 50 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें ल्यूसिन की भी अच्छी मात्रा होती है जो एक अमीनो एसिड है। जो मसल्स रिपेयर और ग्रोथ में मददगार साबित होता है। सुबह के नाश्ते में आप सोया चंक्स की टिक्की या रैप बनाकर खा सकते हैं।
3) पनीर, कोटेज चीज और टोफू
100 ग्राम पनीर में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। 100 ग्राम कोटेज चीज में 11 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम टोफू में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इन तीनों चीजों को खाने पर आपको एक बात का ख्याल रखना होगा कि पनीर में फैट और कैलोरी भी हो सकती हैं। अगर वजन कम करना लक्ष्य है, तो कम-फैट वाला पनीर अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
4) दाल, बीन्स और चने
ये भले ही दूसरी चीजों की तरह बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन से भरपूर ना हो लेकिन इनमें प्रोटीन के साथ फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और ये गट हेल्थ के लिए सुपफूड हैं। दाल में प्रोटीन कितना है ये दाल और पानी की मात्रा के अनुसार बदलता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



