Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘बॉयफ्रेंड’ संग ट्रिप पर गई हैं श्रद्धा कपूर? ताजा तस्वीरों ने मचाई...

‘बॉयफ्रेंड’ संग ट्रिप पर गई हैं श्रद्धा कपूर? ताजा तस्वीरों ने मचाई इंटरनेट पर हलचल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Shraddha_Kpo_1788871653187_dc5e65cb-648e-4505-aae0-af8d12b81c4e_1788871658761_2b6b5566-3d19-4454-a764-f16e8c06c9ad_d9f4fee8-2e72-4854-8a05-770be35f8500_18592627-05e0-44da-86f2-385763d5aed5.jpg

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर अपनी हालिया इंस्टा पोस्ट को लेकर सुर्खियों हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट में एक बार फिर स्क्रीनराइटर राहुल मोदी की झलक देखने को मिली है।

श्रद्धा कपूर इन दिनों वैकेशन पर निकली हुई हैं और तस्वीरों में उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की झलक भी देखने को मिल रही है।

श्रद्धा कपूर की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक बार फिर गॉसिप्स का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ छुट्टियां मना रही हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक्ट्रेस ने सुकून के पल, सुनहरी धूप और खूबसूरत सीनरी वाली लोकेशन्स दिखाई हैं। हालांकि लोगों का ध्यान उस फ्रेम पर गया जिसमें राहुल मोदी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने एक बार फिर श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर गॉसिप्स और कयासों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

राहुल के साथ वैकेशन पर गई हैं श्रद्धा

श्रद्धा कपूर ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक में राहुल मोदी लाइब्रेरी जैसी दिख रही एक जगह पर एक किताब में खोए नजर आ रहे हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर ने इस लोकेशन के बारे में कोई डिटेल नहीं दी है, ना ही उन्होंने इस तस्वीर के बारे में कोई कैप्शन लिखा है। श्रद्धा की तस्वीरों में सुकून से बैठकर किताब पढ़ते नजर आ रहे राहुल मोदी की तस्वीर ने एक बार फिर लोगों को अपनी फेवरिट एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में कयास लगाने की वजह दे दी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंस सेक्शन पर कयासों का सिलसिला जारी है।

इन तस्वीरों में मिली राहुल की झलक

बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और एक्टिविटी के आधार पर फैंस कयास लगाते रहते हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें एक फोटो में राहुल रॉय उन्हें केक या कुकीज जैसी दिखने वाली कोई चीज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि इस फोटो में उनका चेहरा नहीं, सिर्फ हाथ दिख रहा है। श्रद्धा कपूर ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- एक छोटी सी छुट्टी तो बनती है।

जब पहली बार साथ नजर आए दोनों

बात श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की करें तो पहली बार साल 2024 में उनके रिलेशनशिप में होने का कयास उस वक्त लगाया गया, जब दोनों मुंबई में एक साथ डिनर करने के बाद रेस्त्रां से बाहर आते दिखाई पड़े। इसके बाद से अक्सर दोनों का साथ में आना-जाना लगा रहा। कई बार पापाराजी ने श्रद्धा और राहुल को साथ में मुंबई की अलग-अलग लोकेशन्स पर स्पॉट किया। फिर एक दिन श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राहुल मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट कर दी और लोगों ने माना कि अब राहुल और श्रद्धा के बीच का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।

पोस्ट जिसने रिश्ते पर लगा दी मुहर!

श्रद्धा कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा सुर्खियों में है। अनाउंसमेंट के वक्त से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें एक्ट्रेस एक डांसर का किरदार निभा रही हैं। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा मूवी है जो कि विथाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। विथाबाई महाराष्ट्र के तमाशा कल्चर की मशहूर लावनी डांसर थीं। श्रद्धा कपूर अपने अभिनय के जरिए उनकी कहानी और संघर्ष को पर्दे पर उतारने जा रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN