Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mirzapur The Movie BO Day 5: मंगलवार को अली फजल की मिर्जापुर...

Mirzapur The Movie BO Day 5: मंगलवार को अली फजल की मिर्जापुर ने कमाए इतने, धीमी नहीं हुई रफ्तार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/mir_1788918486046_82fa3d0a-152b-4480-808e-9077b9385ac4_1788918486170_f350437a-62f7-454c-904a-1f6accd42f6c_cb2f5ff7-c35a-4c2a-b608-14489618a856_7ae5feba-e34e-4daf-9c66-0090214f38bf.jpg

Mirzapur The Movie box office collection day 5: अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की अच्छी कमाई।

Mirzapur The Movie box office collection day 5: अली फजल, पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर द मूवी रिलीज के बाद से खबरों में बनी हुई है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म और अपने फेवरेट किरदारों को बाद पर्दे पर देखने ऑडियंस थिएटर तक जा रही है। फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। इस साल की तीसरे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म जिसने शानदार ओपनिंग की। अब ये फिल्म वीकडेज में भी कमाई कर रही है। जानिए मंगलवार का कलेक्शन-

मिर्जापुर द मूवी का मंगलवार का कलेक्शन

अली फजल, पंकज त्रिपाठी की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मिर्जापुर द मूवी ऑडियंस को पसंद आ रही है। फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त धमाका किया था और वीकडेज में भी सधी हुई कमाई कर रही है। आमतौर पर फिल्में वीकडेज में शानदार कमाई नहीं कर पाती हैं। लेकिन ऑडियंस में मिर्जापुर द मूवी के लिए जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सोमवार को 16 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर दिया। फिल्म अब तक कुल 125 करोड़ के कलेक्शन पर पहुंच गई है। ऐसा माना जा रहा है दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म 200 करोड़ पार सकती है।

इस टेबल से समझिए अब तक का कुल कलेक्शन-

मिर्जापुर द मूवी (रिलीज डेट-4 सितंबर) नेट कलेक्शन
पहला दिन (शुक्रवार) 25.75 करोड़ रुपए
दूसरा दिन दिन (शनिवार) 32 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार) 36 करोड़ रुपए
चौथा दिन (सोमवार) 16 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन 15.85 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन 125.60 करोड़ रुपए

मिर्जापुर द मूवी का बजट

4 सितंबर को रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें सभी मुख्य किरदारों के साथ सपोर्टिंग एक्टर्स के काम पर भी बारीकी से ध्यान दिया है। गुड्डू और बबलू हो या मुन्ना और कालीन भैया। इस फिल्म में हर किरदार अपनी छाप छोड़ते नजर आ रहा है। यही वजह है कि ऑडियंस इस फिल्म को इतना प्यार दे रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में यूपी की गुंडई और गैंग राज दिखाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 80 से 90 करोड़ के बजट में बनी थी। 4 दिन से कम समय में फिल्म ने बजट निकाल लिया है। अब मेकर्स को तगड़ा मुनाफा हो रहा है।

मिर्जापुर सीरीज से बनी फिल्म

बता दें, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले मिर्जापुर नाम की एक वेब सीरीज बनाई थी। इस सीरीज को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया। गुड्डू का बदला, कालीन भैया और मुन्ना का किरदार और अंदाज छा गया। पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसके दो और सीजन आए जो सफल हुए। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN