Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सिर्फ आम्रपाली समझ पाईं काजी की चालाकी, पूरे घर को बना रहे...

सिर्फ आम्रपाली समझ पाईं काजी की चालाकी, पूरे घर को बना रहे हैं बेवकूफ

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/Qazi_T_1788948920057_5e66ab01-2030-4f69-9fe6-b19bfbd644a4_1788948928690_55ee71d8-ce6f-46b3-bd17-f060e67463ae_54bc3a95-5319-4b65-bac7-9214c22084bc_94ad246e-5418-49f6-8a64-005e96c682d6.png

बिग बॉस 20 के प्रीमियर के बाद से ही काजी तौकीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शुरू से उन्हें उनके बर्ताव को लेकर ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन अब कुछ और ही हकीकत सामने आई है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के बाद से ही काजी तौकीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शुरू में उनका बर्ताव लोगों को अजीब और इरिटेटिंग लगा, लेकिन अब काजी तौकीर ने खुद ही बता दिया है कि वह दरअसल नाटक कर रहे हैं। यानि उनका अजीब हरकतें करना और जान बूझकर लोगों को इरिटेट करना उनकी रियल पर्सनैलिटी नहीं है। हालांकि घरवाले भी इतने नासमझ नहीं हैं, उन्हें भी समझ में आने लगा है कि काजी घरवालों को बेवकूफ बना रहे हैं और दिखावा कर रहे हैं। सबसे पहले आम्रपाली ने काजी की चालाकी पकड़ते हुए घरवालों को बताने की कोशिश की है कि वह सबको बेवकूफ बना रहे हैं।

काजी तौकीर ने बताया- बिलकुल नॉर्मल हूं

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वीडियो में काजी तौकीर ने कैमरा की तरफ देखकर कहा, “मैं बिलकुल नॉर्मल हूं। ऑस्कर लेवल परफॉर्मेंस हो रहा है.. ऑस्कर लेवल।” काजी तौकीर जब घर के बाहर आए और काफी परेशान दिख रहे थे, तब एक कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि काजी भाई आपको पानी पीना है तो पी लो यार? आपको अकेला छोड़ दें क्या हम लोग? इसके जवाब में उन्होंने कहा- यह एक फेज है। आम्रपाली दुबे ने काजी की नब्ज पकड़ते हुए कहा- उसे यह सब अटेंशन लेने में मजा आ रहा है। वह नौटंकी है यार। मुझे तो लग रहा है।

आसिफ के सामने की अंडरटेकर की एक्टिंग

आम्रपाली दुबे बाकी खिलाड़ियों को भी यह समझाने की कोशिश करती नजर आईं कि कैसे काजी सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ियों के बीच भी काजी तौकीर की ही चर्चा दिखी। एक अन्य वीडियो में काजी तौकीर अंडरटेकर वाली एक्टिंग करते दिखाई पड़े। उन्होंने बिग बॉस 20 में आसिफ खान के सामने रिंग में अंडरटेकर के अचानक से उठने वाली एक्टिंग की। आसिफ खान उनके मजे लेते दिखाई पड़े। बता दें कि बिग बॉस हाउस में कदम रखने के बाद से ही काजी तौकीर सुर्खियों में बने हुए हैं।

सलमान के सामने की थी उनकी मिमिक्री

सलमान खान के सामने उन्होंने अपना गाना गाकर सुनाया था। उस वक्त आसिफ खान वहीं पर मौजूद थे और जब काजी ने सलमान खान की मिमिक्री उनके सामने की तो आसिफ ने उन्हें टोका भी था। बिग बॉस हाउस में काजी तौकीर का रवैया लगातार चर्चा में रहा कि वह क्यों ऐसी सिरफिरों जैसी हरकतें करते हैं। बता दें कि सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में इस सीजन ज्यादातर कंटेस्टेंट लोगों को पसंद नहीं आए हैं, हालांकि काजी, आसिफ, मैरी जैसे खिलाड़ियों ने सीजन की टीआरपी अभी तक संभाली हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN