Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सारा अली खान ने पार्टी में लड़की को कुर्सी से दिया धक्का,...

सारा अली खान ने पार्टी में लड़की को कुर्सी से दिया धक्का, ओरी बोले- मुझे उस चीज के लिए ब्लेम…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/Sara_and_Ori_1788956447424_7587da56-6f8d-4a73-bf52-10c221647775_1788956452036_9d58c51f-8022-425f-a25d-da7ac882ee07_86fc1bf9-b61d-4f9d-affc-f1b908e0b9b4_6722e492-8768-4695-bbae-c0b4fb2c2d2c.jpg

Sara Ail Khan and Orhan Awatramani: सारा और ओरी की दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता था। लेकिन फिर दोनों अलग क्यों हो गए?

ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी का बॉलीवुड में तमाम सेलेब्रिटीज के साथ अच्छा दोस्ताना है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी ओरी की गहरी दोस्ती रही है। एक हालिया इंटरव्यू में ओरी ने बताया कि कैसे एक्ट्रेस ने पार्टी में एक बार एक लड़की को कुर्सी से धक्का दे दिया, और सारा इल्जाम उन पर डाल दिया। सारा और ओरी की दोस्ती में दरार आ गई और इसके बाद से ही वह एक्ट्रेस और उनकी फैमिली को टारगेट कर रहे हैं। ओरी ने बताया कि वह और सारा एक पार्टी में गए हुए थे। यहां वो दोनों बैठने के लिए कुर्सी ढूंढ रहे थे और तभी सारा ने एक लड़की को कुर्सी पर बैठे देखा।

ओरी के सिर पर मढ़ दिया सारा आरोप!

ओरी ने बताया कि सारा अली खान ने उस लड़की को कुर्सी से धक्का दे दिया ताकि वो दोनों वहां बैठ सकें। हालांकि जब सिचुएशन बिगड़ने लगी तो बजाए सारा अली खान को कुछ कहने के, इस लड़की ने ओरी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ओरी ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि कैसे वह सारा अली खान के साथ थे, जब यह घटना हुई और कहानी बिगड़ गई। ओरी ने बताया कि तब तक सारा अली खान काफी मशहूर हो चुकी थीं, तो वह इसमें साफ बच गईं और सारी बात उन पर आ गई। उन्होंने बताया कि उन्हें उस चीज के लिए ब्लेम किया गया, जो उन्होंने की भी नहीं थी।

सारा और ओरी की दोस्ती में आई घटास

यह किस्सा ओरी ने अब बताया है जब उनकी और सारा अली खान की दोस्ती में खटास आ चुकी है। दोनों एक वक्त पर काफी करीब थे, लेकिन फिर वक्त के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और साथ में नजर आना भी बंद हो गए। जनवरी 2026 में ओरी ने एक रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने सारा अली खान, अमृता राव और पलक को टैग किया था। ओरी ने इन दीनों को सबसे खराब नाम कहा था। बाद में यह इंस्टा रील उन्होंने डिलीट कर दी। तब बहुत से लोगों ने सारा के साथ उनकी मां का नाम लिखे जाने पर आपत्ति जताई थी।

पहले ही कर दिया था सबको अनफॉलो

सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने भी बाद में ओरी को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि ओरी ने दावा किया कि वह ऑलरेडी उन सबको अनफॉलो कर चुके थे। इसके अलावा ओरी अमृता सिंह के बारे में भी बोल चुके हैं, उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे डार्क फेज बताया था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि असल में क्या हुआ था, लेकिन इस तजुर्बे ने उनके सारा अली खान और उनके परिवार के साथ रिश्ते को बदलकर रख दिया था। जहां एक तरफ ओरी इस बारे में खुलकर बोलते रहे हैं, वहीं सारा अली खान ने ज्यादातर वक्त इस मामले पर चुप्पी साथ रखी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN