Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 9 सितंबर को सोने में मामूली तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपये की बढ़त के साथ 1.53 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये भाव 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का है। वहीं, देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.40 लाख रुपये पर है। अगर बीते तीन दिनों का गोल्ड का ट्रेंड देखें तो सोना एक लिमिटेड रेन्ज में कारोबार कर रहा है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो बुधवार 8 सितंबर का रेट जान लीजिए।
दिल्ली में सोने का प्राइस
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,53,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में गोल्ड प्राइस
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,53,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 77 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.40 लाख रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड प्राइस
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 33 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.39 लाख रुपये रहा।
यूपी में आज का गोल्ड प्राइस
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 70 रुपये चढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
कोयंबटूर
22 कैरेट – 1,41,450 रुपये
24 कैरेट – 1,48,520 रुपये
नागपुर
22 कैरेट – 1,41,950 रुपये
24 कैरेट – 1,49,050 रुपये
विशाखापत्तनम
22 कैरेट – 1,41,450 रुपये
24 कैरेट – 1,48,520 रुपये
सूरत
22 कैरेट – 1,42,490 रुपये
24 कैरेट – 1,49,610 रुपये
जयपुर
22 कैरेट – 1,42,490 रुपये
24 कैरेट – 1,49,610 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट – 1,42,450 रुपये
24 कैरेट – 1,49,570 रुपये
इंदौर
22 कैरेट – 1,41,950 रुपये
24 कैरेट – 1,49,050 रुपये
मदुरै
22 कैरेट – 1,41,450 रुपये
24 कैरेट – 1,48,520 रुपये
भुवनेश्वर
22 कैरेट – 1,42,950 रुपये
24 कैरेट – 1,50,100 रुपये
लुधियाना
22 कैरेट – 1,42,450 रुपये
24 कैरेट – 1,49,570 रुपये
वडोदरा
22 कैरेट – 1,42,490 रुपये
24 कैरेट – 1,49,610 रुपये
त्रिशूर
22 कैरेट – 1,41,450 रुपये
24 कैरेट – 1,48,520 रुपये
विजयवाड़ा
22 कैरेट – 1,41,450 रुपये
24 कैरेट – 1,48,520 रुपये
कानपुर
22 कैरेट – 1,42,450 रुपये
24 कैरेट – 1,49,570 रुपये
मैसूर
22 कैरेट – 1,42,550 रुपये
24 कैरेट – 1,49,680 रुपये
सोने में गिरावट तेजी आने के क्या रहे कारण?
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़े हैं। अगस्त में अमेरिकी पेरोल्स में उम्मीद से ज्यादा 1.62 लाख की बढ़ोतरी हुई, जबकि बेरोजगारी दर 4.1% पर स्थिर रही। मजबूत रोजगार से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिला, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदली हैं। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ने पर निवेशक सोने जैसे ऐसे एसेट से दूरी बनाने लगते हैं, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता। इसके अलावा डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से भी सोने पर दबाव आया है। अब बाजार की नजर अमेरिका के PPI और CPI महंगाई आंकड़ों पर है। अगर महंगाई के आंकड़े मजबूत रहे, तो ब्याज दरों के ऊंची रहने की उम्मीद बढ़ सकती है। यही कारण है कि गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




