Home LIFESTYLE NEWS HINDI लिफ्ट अचानक नीचे गिरने लगे तो क्या करें? इमरजेंसी में काम आएंगी...

लिफ्ट अचानक नीचे गिरने लगे तो क्या करें? इमरजेंसी में काम आएंगी ये 5 बातें!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लिफ्ट गिरने की खबर तो आपने भी कभी ना कभी पढ़ी होगी। लेकिन कभी ये सिचुएशन आपके साथ हो जाए तो क्या करना चाहिए, ये कभी सोचा है? इमरजेंसी कभी भी आ सकती है इसलिए लिस्ट से जुड़ी ये सेफ्टी टिप्स आपको जरूर पता होनी चाहिए।

आजकल ज्यादातर अपार्टमेंट्स, शॉपिंग मॉल और ऑफिस वगैरह में लिफ्ट का इस्तेमाल कॉमन है। लेकिन लिफ्ट से जुड़ी दुर्घटनाओं के मामले में खबरों में आते रहते हैं। कभी लिफ्ट बीच में बंद हो जाती है तो कुछ गंभीर मामलों में ये गिरने भी लगती है। लिफ्ट गिरना उसमें मौजूद लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है और ज्यादातर मामलों में गंभीर चोट भी आ सकती है। यहां सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि आजकल एडवांस टेक्नोलॉजी वाली लिफ्ट आती हैं, जिनमें ये समस्या ना के बराबर होती है। लेकिन कई जगहों पर आज भी पुरानी टेक्नोलॉजी वाली लिफ्ट लगी होती हैं, जिनमें ये खतरा हो सकता है। ऐसे में अगर आप कभी गिरती हुई लिफ्ट में फंस जाए तो सेफ्टी के लिए क्या किया जाए, ये जानना जरूरी हो जाता है।

गिरती हुई लिफ्ट में खुद को कैसे बचाएं?

कूदने या उछलने की कोशिश ना करें

अक्सर सोशल मीडिया और फिल्मों में सलाह दी जाती है कि लिफ्ट के जमीन से टकराने से ठीक पहले ऊपर की ओर छलांग लगा देनी चाहिए, इससे जान बच सकती है। लेकिन ये तरीका उल्टा भी पड़ सकता है। अगर सही संतुलन और टाइमिंग न बैठे तो कूदने से आपका सिर लिफ्ट की छत पर जोर से टकरा सकता है, जिससे गंभीर चोट आ सकती है।

खड़े या बैठे रहने से टूट सकती है रीढ़ की हड्डी

लिफ्ट अगर नीचे की तरफ गिरने लगी है तो इसके फ्लोर पर टकराने से शरीर को काफी बड़ा झटका लग सकता है। ऐसी स्थिति में अगर आप खड़े हुए हैं तो पैर, घुटनों और रीढ़ की हड्डी पर अचानक दबाव पड़ सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। वहीं अगर आप लिफ्ट के अंदर बैठ भी जाते हैं तो रीढ़ और गर्दन की हड्डी पर गंभीर चोट आ सकती है।

ये 1 काम करने से बच सकती है जान

अगर लिफ्ट अचानक नीचे की तरफ गिरने लगी है तो घबराने के बजाए समझदारी से काम लेने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत पीठ के बल लिफ्ट के फ्लोर पर लेट जाना चाहिए। इस दौरान अपने हाथों या फिर आपके पास कोई बैग वगैरह हो तो उसे अपने सिर के नीचे रख लें। ऐसा करने से लिफ्ट जब जमीन पर टकराएगी तो उसका दवाब आपके सारे शरीर पर समान रूप से पड़ेगा। इसलिए गंभीर चोट का खतरा भी तुलनात्मक रूप से कम हो जाता है।

तुरंत अलार्म या हेल्प का बटन दबाएं

लिफ्ट बीच में रुक जाए, गिरने लगाए या कोई भी समस्या हो तो सबसे पहले आपको लिफ्ट में मौजूद अलार्म (Alarm) या हेल्प का बटन दबाना चाहिए। ये बटन ऐसी इमरजेंसी सिचुएशन के लिए ही दिए जाते हैं, ताकि समय पर रेस्क्यू टीम आ सके।

लिफ्ट का दरवाजा जबरदस्ती खोलने की कोशिश ना करें

लिफ्ट गिरने पर घबराकर दरवाजा खोलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। चलती हुई लिफ्ट का दरवाजा खोलने पर आप लिफ्ट शाफ्ट में गिर सकते हैं या लिफ्ट और शाफ्ट के बीच फंस सकते हैं। ऐसी स्थिति में अगर लिफ्ट अचानक कहीं बीच में रुक जाए तो भी घबराकर दरवाजा नहीं खोलना चाहिए। लिफ्ट अगर दो मंजिलो के बीच रुकी हो तो व्यक्ति लिफ्ट शाफ्ट में गिर सकता है या लिफ्ट के दोबारा चलने पर गंभीर हादसा हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN