Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टॉक्सिक फ्लॉप हुई या हिट, ‘आदिपुरुष’ से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई...

टॉक्सिक फ्लॉप हुई या हिट, ‘आदिपुरुष’ से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई फिल्म?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/actor_1789128881925_f837951c-5ddf-4e10-83b3-592fc9778ea5_1789128889752_f6782d29-bd75-4acd-9922-87cc274b7d6d_98a05e0b-ef0a-4148-83ab-4b438eb608cd_45eff0c2-10e4-4b1e-ac71-0fbc7eba2bd6.png

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। 500 करोड़ के बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई काफी कम रही और करीब 160 करोड़ रुपये का अंतर नजर आ रहा है।

टॉक्सिक अब बॉक्स ऑफिस पर आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। फिल्म की कमाई इतनी धीमी हो गई है कि अब यह एक दिन में 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर ‘टॉक्सिक’ हिट हुई या फ्लॉप? आइए जानते हैं फिल्म की कमाई और बजट का पूरा गणित।

‘टॉक्सिक’ का 16 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

डे 1 101.10 करोड़ रुपये
डे 2 37.65 करोड़ रुपये
डे 3 27.20 करोड़ रुपये
डे 4 25.15 करोड़ रुपये
डे 5 23 करोड़ रुपये
डे 6 7.65 करोड़ रुपये
डे 7 7.85 करोड़ रुपये
डे 8 5.45 करोड़ रुपये
डे 9 4.25 करोड़ रुपये
डे 10 1.75 करोड़ रुपये
डे 11 2.28 करोड़ रुपये
डे 12 2.42 करोड़ रुपये
डे 13 0.75 करोड़ रुपये
डे 14 0.75 करोड़ रुपये
डे 15 0.60 करोड़ रुपये
डे 16 0.39 करोड़ रुपये

बजट, वर्ल्डवाइड कमाई और पूरा बॉक्स ऑफिस गणित

खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने भारत में 248.37 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 43.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 339.79 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अब अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इसे करीब 500 करोड़ से 1,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है। हालांकि, अगर हम इसके न्यूनतम अनुमान यानी 500 करोड़ रुपये के बजट को आधार मानें, तब भी फिल्म की कमाई उम्मीदों से काफी पीछे नजर आती है।

कितने करोड़ का नुकसान हुआ?

किसी छोटे या मध्यम बजट की फिल्म के लिए 339.79 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शानदार माना जा सकता है, लेकिन ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़े बजट और बड़े स्टार वाली फिल्म के लिए यह आंकड़ा निराशाजनक है। अगर फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये माना जाए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 339.79 करोड़ रुपये रहा हो, तो दोनों के बीच करीब 160.21 करोड़ रुपये का अंतर है। यानी सिर्फ इन आंकड़ों के आधार पर देखें तो फिल्म अपनी लागत से काफी पीछे रह गई है।

‘आदिपुरुष’ से भी ज्यादा हुआ ‘टॉक्सिक’ का नुकसान

अगर इन आंकड़ों की तुलना प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से करें तो मामला और दिलचस्प हो जाता है। करीब 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आदिपुरुष’ ने दुनियाभर में लगभग 393 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बीच करीब 157 करोड़ रुपये का अंतर था। वहीं, 500 करोड़ रुपये के बजट और 339.79 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को आधार मानें तो ‘टॉक्सिक’ का अंतर करीब 160.21 करोड़ रुपये बैठता है। यानी इस गणित में ‘टॉक्सिक’ का नुकसान ‘आदिपुरुष’ से भी ज्यादा नजर आता है।

फ्लॉप हुई या हिट?

कुल मिलाकर, उपलब्ध आंकड़ों और 500 करोड़ रुपये के न्यूनतम बजट अनुमान को आधार मानें तो ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर हिट होती नजर नहीं आ रही है। बड़े स्टारडम, भारी बजट और उम्मीदों के बावजूद फिल्म की कमाई उसकी लागत के मुकाबले काफी कम रही है। इस लिहाज से इसे मेगा डिजास्टर यानी महा-फ्लॉप कहना गलत नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN