Home rss business hindi LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में क्या हुआ कोई बदलाव?...

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में क्या हुआ कोई बदलाव? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी आज शनिवार को कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आखिरी बार 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम इसी महीने की शुरुआत में बढ़ा था। उसके बाद से दाम पुराने स्तर पर ही है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी जून में की गई थी। वहां भी तब से दाम नहीं बढ़ाया गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का आज कितना है रेट? (Commercial Cylinder Price)

दिल्ली में 2747 रुपये

कोलकाता – 2884 रुपये

मुंबई – 2701 रुपये

चेन्नई – 2916.50 रुपये

गुरुग्राम – 2764.50 रुपये

नोएडा – 2747.50 रुपये

बेंगलुरू – 2832 रुपये

भुवनेश्वर – 2919 रुपये

चंडीगढ़ – 2769.50 रुपये

हैदराबाद – 2996 रुपये

जयपुर – 2776 रुपये

लखनऊ – 2870 रुपये

पटना – 3029 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 2784 रुपये

घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट? (Domestic LPG Price)

मुंबई में 957.50 रुपये, मुंबई – 941.50 रुपये, कोलकाता 968 रुपये और दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का दाम आज शनिवार, 12 सितंबर को 942 रुपये है। आखिरी बार जून के महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। बता दें, मार्च में भी घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया था। तब 60 रुपये का इजाफा हुआ था।

लगातार दो महीने हुई थी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम जुलाई और अगस्त में लगातार घटाए गए थे। अगस्त के महीने में कीमतों में 209 रुपये तक की कटौती हुई थी। वहीं, जुलाई में दाम 183 रुपये तक घटाए गए थे। बता दें, इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को को मिली है। जिसकी वजह से पिछले साल की तुलना में रेट लगभग दोगुना हो चुका है।

एलपीजी बुकिंग पीरियड में कटौती (LPG Booking Rule)

पहले ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद भी नया एलपीजी सिलेंडर बुक किया जा सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब 25 दिन के अंतराल पर भी ग्रामीण इलाकों में सिलेंडर बुक किए जा सकते हैं। बता दें, शहरी इलाकों में पहले ही टाइम पीरियड 25 दिन का था।

भारत सरकार ने घरेलू जरूरतों को देखते हुए पिछले कुछ महीनों में कड़े फैसले किए हैं। जिसमें घरेलू उत्पादन बढ़ाने का सिर्फ निर्देश दिया गया है। बल्कि कंपनियों के सामने एक टारगेट भी तय कर दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN