Home rss business hindi 9 दिन से दनादन अपर सर्किट मार रहा छोटकू शेयर, 10 टुकड़ों...

9 दिन से दनादन अपर सर्किट मार रहा छोटकू शेयर, 10 टुकड़ों में हो चुका है शेयर का बंटवारा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रेस्टोरेंट इंडस्ट्री से जुड़ा स्मॉलकैप स्टॉक स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स इन दिनों मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर लगातार नौवें दिन अपर सर्किट पर हैं। स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 32.94 रुपये पर पहुंच गए हैं। 52 हफ्ते के निचले स्तर से कंपनी के शेयर 100 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर 20 मई 2026 को 52 हफ्ते के निचले स्तर 16.21 रुपये पर थे।

9 दिन में 55% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स (Spice Lounge Food Works) के शेयरों में इस महीने तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2026 को 21.26 रुपये पर बंद हुए थे। स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर 11 सितंबर 2026 को 32.94 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में इस अवधि में 55 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 72.20 रुपये है। स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का मार्केट कैप शुक्रवार को 2296 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

5 साल में 1499% की तूफानी तेजी
स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स (Spice Lounge Food Works) के शेयरों में पांच साल में 1499 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 6 सितंबर 2021 को 2.06 रुपये पर थे। स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर 11 सितंबर 2026 को 32.94 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयरों में 2700 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 7 साल में कंपनी के शेयरों में 2691 पर्सेंट की तेजी आई है।

कंपनी ने किया है नए बिजनेस वर्टिकल में उतरने का ऐलान
स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स (Spice Lounge Food Works) ने पिछले दिनों एक नए बिजनेस वर्टिकल के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने फूड एमल्सिफायर्स, एग्रीबिजनेस और एग्री-सोर्सिंग में एंट्री की है। कंपनी की फूड एमल्सिफायर एंड एग्रो डिवीजन एग्रोकेमिकल्स समेत फूड एमल्सिफायर्स, एग्री सोर्सिंग एंड प्रोसेसिंग पर फोकस करेगी। इस नई डिवीजन के ऐलान के बाद से कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स (Spice Lounge Food Works) अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। कंपनी ने मार्च 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN