Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई...

हनुमान अंश को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/hua_1789216974973_20fbd35f-0eac-4083-a015-33a42977c620_1789216984806_c3f9b82d-7833-4157-9ac1-05a6660fb46e_d97bf9b0-50cc-4444-826e-54f80fc76cdf_8c473348-f1ac-4ac1-b579-baf120a1e07a.jpg

हनुमान अंश फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कमाल कर रही है। लेकिन अब फिल्म की प्रोड्यूसर ने बताया कि ये फिल्म ऑस्कर में एंट्री नहीं लेगी। 

हनुमान अंश फिल्म इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कमाल कर रही है। इस छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने मिर्जापुर, हैवान, टॉक्सिक जैसी मूवीज के कॉम्पटीशन के बीच भी शानदार परफॉर्म किया है। अब सबके मन में यही था कि इस फिल्म को ऑस्कर में जाना चाहिए, लेकिन प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं हो पाएगा। ये फिल्म ऑस्कर में नहीं जा पाएगी और उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

क्यों ऑस्कर में नहीं जा सकती है हनुमान अंश

दरअसल, नम्रता से पूछा गया कि क्या ये फिल्म और किसी भाषा में भी डब हुई है? तो वह कहती हैं कि नहीं। इसके बाद बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए नम्रता सिंह ने कहा, हमने इसे सिर्फ तेलुगु भाषा में डब किया है। मुझे बस टाइम नहीं मिल पा रहा है। हम ऑस्कर के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के सबमिशन को मिस कर गए हैं क्योंकि इसकी लास्ट डेट 7 सितंबर को थी। हमें कई लोगों की कॉल आई कि आपने फिल्म सब्मिट नहीं की। लेकिन हमें इस बारे में पता ही नहीं था। हम बाकी कई चीजों में बिजी थे। इसके अलावा हमारी एक छोटी टीम भी है।

तेलुगु के अलावा बाकी भाषा में भी नहीं की फिल्म डब

नम्रता ने आगे कहा, ‘पहले हम तेलुगु के लिए डब कर रहे थे और फिर बाकी भाषा में। हम एक्सेसिबिलिटी पर भी काम कर रहे हैं ताकि अलग एबिलिटीज वाले लोग भी फिल्म देख सकें।’

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को पहले बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला था। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी। पहले 2 हफ्ते तो फिल्म ने ज्यादा कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया। लेकिन फिर वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा हुआ और 16वें दिन से फिल्म ने उछाल मारी। इसके बाद चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़, पांचवें में 10.50 करोड़ और अब फिल्म ने भारत में 205.73 करोड़ की कमाई कर ली है।

हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया था और प्रोड्यूस भी। यह फिल्म विशाल की ही बुक डिवाइन डेट्यॉर पर आधारित है।

विशाल ने पेपर पर पेन से लिखी पूरी फिल्म

बता दें कि विशाल ने इस फिल्म को बनाते वक्त अपने कमरे से सभी डिजिटल डिवाइस को हटा दिया था और पेपर पर एक पेन से ही इसकी स्क्रिप्ट लिखी। उनके असिस्टेंट्स ने फिर उनके हैंडरिटन स्क्रिप्ट को फिर डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट किया।

विशाल ने कहा था, ‘मैंने अपने कमरे से सभी डिजिटल डिवाइज हटा दिए थे। मैंने ना सिर्फ फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट लिखी बल्कि सब कुछ पेपर ही लिखा पेन से। इसके बाद मैंने उनकी फोटोज को क्लिक करके अपने असिस्टेंट्स को भेजे जिन्होंने फिर उसे डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट किया। इस वजह से मेरा फोकस पूरा स्टोरी पर रहा बिना किसी डिस्ट्रैक्शन्स के।’

45 दिन लगा दिए फिल्म के ओपनिंग सीन के लिए

विशाल ने कहा था कि उनके क्रिएटिव प्रोसेस में प्रोड्यूसर्स ने उनकी काफी मदद की थी और इससे बिना किसी प्रेशर के वह सिर्फ स्टोरी पर फोकस कर पाए।

विशाल के लिए पहला सीन काफी महत्वपूर्ण था। उन्होंने 45 दिन लगा दिए थे फिल्म के राइट ओपनिंग के लिए। उन्हें लगा कि जब पहला सीन क्लीयर हो जाए तो बाकी स्टोरी आसान हो जाती थी लिखने में।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN