Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना गैस जलाए बन जाएंगे मोदक, सिर्फ इन 5 चीजों को एक...

बिना गैस जलाए बन जाएंगे मोदक, सिर्फ इन 5 चीजों को एक साथ मिला लें!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गणेश चतुर्थी पर मोदक बनाने का मन है, लेकिन गैस जलाकर लंबी तैयारी नहीं करनी? तो यह आसान रेसिपी ट्राई करें। सिर्फ पांच चीजों से बिना पकाए कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मोदक बन जाएंगे।

गणेश उत्सव के लिए मोदक बनाने का मन तो होता है, लेकिन कई बार लंबी तैयारी करने का समय नहीं होता। ऊपर से गैस पर मिश्रण पकाना और उसे लगातार चलाते रहना अलग झंझट है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो इस बार बिना गैस वाला मोदक बनाकर देखें। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें कुछ भी पकाना नहीं है। बस पांच चीजें मिलानी हैं, मिश्रण तैयार करना है और सांचे की मदद से मोदक बना लेने हैं। ऊपर से इनके बीच में सूखे मेवों की टेस्टी स्टफिंग मिलेगी, जो इन्हें और स्वादिष्ट बना देती है।

पहले ये पांच चीजें रख लें

मोदक बनाने के लिए आपको एक कप कसा हुआ सूखा नारियल, एक कप मिल्क पाउडर, थोड़ा सा दूध, आधा कप पिसी हुई चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची का पाउडर (ऑप्शनल) और कटे हुए सूखे मेवे चाहिए। यानी अगर घर में बहुत ज्यादा चीजें नहीं हैं, तब भी आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

सबसे पहले बनाएं मोदक का मिश्रण

एक बड़ा कटोरा लें और उसमें सूखा नारियल, दूध का पाउडर और पिसी हुई चीनी डाल दें। अब तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालना शुरू करें। यहां एक बात ध्यान रखें, दूध एक साथ ज्यादा ना डालें। वरना मिश्रण बहुत गीला हो सकता है और बाद में मोदक बनाना मुश्किल हो जाएगा।

मिश्रण को अच्छी तरह गूंध लें

दूध डालते हुए इसे हाथों से हल्के हाथ से गूंधें। आपको ऐसा नरम मिश्रण तैयार करना है, जो आसानी से दब जाए और हाथ में बहुत ज्यादा चिपके भी नहीं। अगर मिश्रण सूखा लग रहा है तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं। बस दूध की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं।

अब ड्राईफ्रूट्स की बारी

अब मोदक का सांचा लें और उसमें थोड़ा सा मिश्रण भरें। बीच में हल्की सी जगह बनाकर उसमें कटे हुए सूखे मेवे डालें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा और मिश्रण रखकर सूखे मेवों को ढक दें। अब इसे सांचे में अच्छी तरह दबाएं, ताकि मोदक का आकार ठीक से बन जाए।

सांचे से निकालें

अब सांचे को धीरे से खोलें और मोदक को बाहर निकाल लें। अगर मोदक चिपक रहा है तो सांचे के अंदर हल्का सा घी लगा सकते हैं। इसी तरह बाकी मिश्रण से भी सारे मोदक तैयार कर लें। आपको हर बार मिश्रण को पकाने या ठंडा करने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अंदर मिलेगा सूखे मेवों का सरप्राइज

इन मोदक की एक खास बात यह है कि बाहर से ये बिल्कुल सादे और नरम दिखते हैं, लेकिन अंदर सूखे मेवों की टेस्टी स्टफिंग मिलती है। बादाम, काजू, पिस्ता या जो भी सूखे मेवे घर में हों, उन्हें बारीक काटकर भर सकते हैं। इससे मोदक खाते समय हल्का कुरकुरापन भी आएगा।

त्योहार पर झटपट बनानी हो मिठाई तो करें ट्राई

मान लीजिए गणेश चतुर्थी पर अचानक कोई आ जाए या भोग के लिए जल्दी से कुछ मीठा बनाना है। ऐसे में यह रेसिपी काफी काम आ सकती है। ना गैस जलाने की जरूरत, ना कड़ाही में कुछ पकाने का झंझट। बस सामान मिलाएं, सांचे में दबाएं और मोदक तैयार। अगर आपको आसान और कम मेहनत वाली मिठाई पसंद है, तो इस बार गणेश चतुर्थी पर यह मोदक जरूर बनाकर देखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN