Home rss business hindi 429 रुपये का शेयर 6 दिन में 1700 रुपये के पार, 300%...

429 रुपये का शेयर 6 दिन में 1700 रुपये के पार, 300% की तूफानी तेजी, अब इस कंपनी ने लगाया बड़ा दांव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों में आई तेजी ने सबको चौंका दिया है। बाजार में उतरने के 6 दिन के भीतर कंपनी के शेयर 300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 6 दिन में 429 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। अब मैथन एलॉयज ने ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन पर बड़ा दांव लगाया है। मैथन एलॉयज ने ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन में 0.65 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। मैथन एलॉयज ने यह हिस्सेदारी 113 करोड़ रुपये में खरीदी है।

मैथन एलॉयज ने खरीदे 760548 शेयर
मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मैथन एलॉयज ने ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन(ESDS Software Solution) के 760548 शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए खरीदे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का टर्नओवर 378 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में यह 357 करोड़ रुपये था।

429 रुपये का शेयर 1700 रुपये के पार
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन(ESDS Software Solution) के आईपीओ में शेयर का दाम 429 रुपये था। कंपनी के शेयर 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 4 सितंबर को NSE में 757 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर अपर सर्किट के साथ 908.40 रुपये पर जा पहुंचे। इसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर शुक्रवार 11 सितंबर को NSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1740.40 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 11 सितंबर को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1716.35 रुपये पर बंद हुए।

142 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ कंपनी का आईपीओ
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन(ESDS Software Solution) का आईपीओ टोटल 142.88 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 41.68 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 202.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 274.97 गुना दांव लगा। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 अगस्त 2026 को खुला था और यह 1 सितंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 720 करोड़ रुपये तक का था।

क्या करती है ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन?
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन(ESDS Software Solution) की शुरुआत अगस्त 2005 में हुई है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली AI एनबेल्ड प्रोवाइडर है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी ने 2501 कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज दी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN