Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर-2’ से आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 39 दिनों में कमा...

‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर-2’ से आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 39 दिनों में कमा डाले इतने करोड़

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/Hab_1789367633217_b2560192-ac9c-4220-a4d6-1ca0aa860283_1789367646069_8a3ba277-da72-4b93-8c03-f59e12ed76b2_2c2eb550-8297-4139-8f20-912bf2fce93d_f0660db9-4564-41cf-b678-9de4f6dc0730.png

Hanuman Ansh Box Office: महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर गोली की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 250 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।

नीम करोली बाबा के किस्सों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल कर दिया है, जो बहुत कम फिल्में कर पाती हैं। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन फिर जादू ऐसा चला कि कमाई दोगुनी, चौगुनी, दस गुनी होती गई। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत का 100 गुना से ज्यादा कमा चुकी है। हालिया कमाई की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर-2’, ‘बॉर्डर-2’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। तो चलिए समझते हैं आंकड़ों का गणित।

छठवें वीकेंड पर भी जलवा कायम

‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छठवें शनिवार को 18 करोड़ 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। रविवार को इस फिल्म की कमाई बढ़कर 22 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई। इस तरह फिल्म का वीकेंड कलेक्शन कुल मिलाकर 41 करोड़ रुपये हो गया है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यही नंबर बढ़कर 50 करोड़ को टच कर चुका है। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे रणबीर कपूर, अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं छू सकी हैं। यूं तो कम ही फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते बिता पाती हैं, लेकिन जिन्होंने ऐसा किया है वो भी ‘हनुमान अंश’ से पीछे हैं।

हनुमान अंश की अभी तक की कुल कमाई

हनुमान अंश की अभी तक की कुल कमाई की बात करें तो पहले वीकेंड में इस फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ 8 लाख रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में कमाई घटी और कमाई 40 लाख रुपये रही। इसके बाद तो जैसे फिल्म पर साक्षात हनुमान जी की कृपा हो गई, तीसरे हफ्ते में कमाई अचानक बढ़कर 10 करोड़ 40 लाख रुपये हो गई। चौथे हफ्ते में कमाई और बढ़ी और हनुमान अंश ने 61 करोड़ रुपये कमाए। 5वें हफ्ते में आंकड़ा बढ़कर 90 करोड़ 25 लाख रुपये हो गया और अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 6वां हफ्ता चल रहा है। आज रविवार तक फिल्म 254 करोड़ 18 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

हनुमान अंश के आगे सब फीके

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 ने भले ही रिलीज के बाद शुरू में लंबी-लंबी छलांगें लगाई हों, लेकिन बाद में कलेक्शन काफी एवरेज हो गया था। जब हनुमान अंश की छठवें वीकेंड की कमाई के साथ इन बड़ी-बड़ी फिल्मों को रखते हैं तो ये कहीं नहीं ठहरती हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 ने छठवें शविवार को सिर्फ 3 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए थे और रविवार को यही कमाई 4 करोड़ 08 लाख रुपये रही थी। इस तरह धुरंधर-2 का छठवें वीकेंड का कलेक्शन सिर्फ 7 करोड़ 68 लाख रुपये रहा था। वहीं अक्षय कुमार की भूत बंगला ने छठवें शनिवार पर 1 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को कमाई 1 करोड़ 35 लाख रुपये रही।

सनी देओल की बॉर्डर-2 भी पीछे

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 के साथ कंपेयर करें तो यहां भी हनुमान अंश बहुत आगे मालूम पड़ती है। बॉर्डर-2 ने छठवें शनिवार को महज 30 लाख रुपये कमाए थे और छठवें रविार को कमाई 35 लाख रुपये रही थी। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो हनुमान अंश अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा वक्त बिताएगी। एक तरफ जहां इस फिल्म ने थिएटर मालिकों से लेकर प्रोड्यूसर्स तक को मालामाल कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का अगला पार्ट ऑलरेडी अनाउंस कर दिया गया है। लेकिन पहले पार्ट की तुलना में यह बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाएगा? यह तो वक्त के साथ ही पता चलेगा। फिलहाल हनुमान अंश ऑडियंस की फेवरिट मूवी बनी हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN