Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़! दिशा सालियान मौत मामले में CBI...

गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़! दिशा सालियान मौत मामले में CBI की FIR में किसका-किसका नाम?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/DISHA_SALIAN_14_09_1789379954114_1a5191ae-4e83-43e2-a146-35ab75cfdcf8_1789379957141_06efab22-0ade-4f9a-a775-868e5af3f028_20c8cbbb-95ff-4199-ba6e-d3b28ec3a256_8c50c809-eb37-4fbb-b264-eaeac95c4b8d.png

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है। मैनेजर की मौत के 6 साल बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। आइए जानते हैं सीबीआई ने एफआईआर में किसके-किसके नाम शामिल हैं? 

साल 2020 में सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की खबर सामने आई थी। दिशा की मौत के कुछ दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई थी। दोनों की मौत की टाइमिंग को लेकर उस वक्त काफी चर्चा हुई थी। अब दिशा मामले में 6 साल बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सीबीआई ने दिशा की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई की FIR में गैंगरेप और हत्या से लेकर सबूतों से छेड़छाड़, पुलिस रिकॉर्ड में बदलाव और दिशा के मोबाइल फोन से जुड़ी कई गड़बड़ियां और आरोप शामिल हैं।

FIR में किन नामों की चर्चा?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक FIR में कहा गया है कि दिशा की मौत से जुड़े मुख्य अपराध, कथित आपराधिक साजिश, बाद में बनाई और प्रचारित की गई कथित झूठी आत्महत्या की कहानी और सबूतों को दबाने, नष्ट करने या उनमें कथित हेरफेर की जांच जरूरी है।

इस मामले में जिन लोगों पर जांच की बात कही गई है उनमें आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, तत्कालीन DCP विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख, API अशोक देवढे, PI जगदेव कलापाड़, PI शैलेंद्र नागरकर, PI चिमाजी अढ़ाव, PI अर्जुन रजाने और मालवानी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इस FIR में रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सुरक्षा गार्डों में सुशील कुमार यादव और शिवमुराद गौतम उर्फ मुन्ना, प्रीति राणे, प्रवीण राणे, अंकिता सातुर, इंद्रनील वैद्य, दीप अजमेरा, हिमांशु शिखारे, रेशा पडवाल, सतवंत सिंह, नावेद मुजावर और प्रियेश राणे समेत SIT के वरिष्ठ सदस्यों और उन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का नाम भी शामिल है जिनकी निगरानी में पहले इस मामले की जांच हुई थी। FIR में अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गए हैं।

दिशा के पिता ने शुक्रवार को दर्ज करवाया था बयान

सीबीआई ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का शुक्रवार को बयान दर्ज किया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। अपना बयान दर्ज करने के बाद दिशा सालियन के पिता ने कहा था- मैंने सीबीआई को अपना बयान दे दिया है, आपको कल इसके बारे में पता चल जाएगा। मैंने उन लोगों के बारे में बात की है जो इस मामले में शामिल थे। सोमवार को दिशा के पिता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उन्हें पता चला है कि FIR दर्ज कर ली गई है।

सतीश सालियान के वकील ने क्या दी थी जानकारी?

सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने शुक्रवार को बताया था कि दिशा के पिता ने अपने बयान में वो जानकारी भी दी है जो उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में नहीं बताई थी। दिशा के पिता के बयान की मुख्य बातें भी निलेश ने बताईं। उनके मुताबिक, “बयान की मुख्य बातें ये थीं कि दिशा सालियन के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उनकी हत्या कर दी गई, और अपराध को छिपाने की कोशिश की गई, जिसमें उस समय के कुछ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।”

24 साल की उम्र में दिशा सालियान ने दुनिया को कहा था अलविदा

दिशा सालियान की मौत 24 साल की उम्र में हुई थी। मलाड की एक बिल्डिंग के 12वीं फ्लोर से गिरने के बाद दिशा की मौत हो गई थी। मालवानी पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक्सिडेंटल मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, जांच के बाद ये नतीजा निकला था कि दिशा की मौत आत्महत्या की वजह से हुई थी और उसमें गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिले थे। दिसंबर 2023 में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को भी दिशा की मौत में किसी गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN