Home rss business hindi IPO का GMP पहुंचा 241 रुपये, 90 गुना सब्सक्रिप्शन, इसी हफ्ते लिस्टिंग

IPO का GMP पहुंचा 241 रुपये, 90 गुना सब्सक्रिप्शन, इसी हफ्ते लिस्टिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Kanohar Electricals IPO की लिस्टिंग पर अब निवेशकों को निगाह है। कंपनी की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी अच्छी है। ऐसे में निवेशकों को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बंधी हुई है। 3 दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को 90 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

किस कैटगरी में कितना कितना सब्सक्रिप्शन

रिटेल सेक्शन में आईपीओ को 20.51 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। क्यूआईबी में 215 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 87.74 गुना सब्सक्राइब किया गया था। यह आईपीओ 8 सितंबर को खुला था। निवेशकों के पास 10 सितंबर तक दांव लगाने का मौका आईपीओ पर था।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 7 सितंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 3176.72 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कितना है जीएमपी? (Kanohar Electricals IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस समय जीएमपी 241 रुपये प्रति शेयर है। जोकि 38 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। मौजूदा समय में यह आईपीओ इस समय ग्रे मार्केट में सबसे अधिक डिमांड में है। आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 200 रुपये प्रति शेयर रहा है।

कब और कहां होगी लिस्टिंग (Kanohar Electricals IPO Listing)

आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी 632 रुपये प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ का लॉट साइज 23 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14536 रुपये का दांव लगाना पड़ा। कंपनी की संभावित लिस्टिंग 16 सितंबर को है। यह आईपीओ बीएसई और एनएसई दोनों जगह लिस्ट होगा।

Kanohar Electricals IPO का साइज 1055.74 करोड़ रुपये का था। आईपीओ के जरिए कंपनी 47.47 लाख फ्रेश शेयर जारी की है। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशकों ने 755.74 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

कैपिटल एक्सपेंडिचर में 64.18 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। वर्किंग कैपिटल में कंपनी 155 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए कंपनी 55.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इश्यू में 65.25 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कितनी?

आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 95.47 प्रतिशत थी। जोकि अब घटकर 74.65 प्रतिशत हो गई है। पब्लिक की हिस्सेदारी 4.53 प्रतिशत से बढ़कर 25.35 प्रतिशत हो गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN