Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Rate Today: गणेश चतुर्थी के साथ ही सोने की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है। ऐसे में अगर आप आज 14 सितंबर को दिल्ली , यूपी, बिहार, मुंबई, पुणे, नागपुर या नाशिक में सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज का रेट जरूर जान लें। सोमवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों गोल्ड रेट पिछले कुछ दिनों में थोड़ा नीचे आए हैं। चांदी की कीमत में भी हल्की नरमी देखी गई है।
मुंबई में आज सोने का भाव
14 सितंबर को मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,241 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 999 फाइन सिल्वर का भाव 2,34,260 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
पुणे में भी इतना ही भाव
पुणे में भी 14 सितंबर को सोने की कीमत मुंबई के बराबर रही। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,40,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 999 फाइन सिल्वर का भाव 2,34,260 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
नागपुर में सोने का रेट
नागपुर में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां चांदी का भाव 2,34,260 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
नाशिक में गोल्ड रेट
नाशिक में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। 999 फाइन सिल्वर का रेट 2,34,260 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,52,920 रुपये पर है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,40,000 रुपये पर है।
बिहार में सोने का भाव
बिहार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,52,00 और 22 कैरेट का दाम 1,40,000 रुपये है। ये 10 ग्राम सोने का भाव है।
MCX पर भी सोना हुआ सस्ता
घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर भी सोमवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट रही। 14 सितंबर को MCX गोल्ड करीब 0.08 फीसदी गिरकर 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX सिल्वर फ्यूचर्स करीब 0.04 फीसदी नीचे 2,34,886 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा।
क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है। तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की चिंता मजबूत हुई है। इसके चलते अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की उम्मीदें प्रभावित हुई हैं। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्ति की मांग पर दबाव आता है।
रायटर्स के अनुसार सोमवार को स्पॉट गोल्ड करीब 0.5 फीसदी गिरकर 4,327.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, Goldman Sachs को अभी भी 2026 के अंत तक सोने के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना दिख रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




