Home rss world hindi इजहार-ए-इश्क में दिया गिफ्ट क्या ब्रेकअप के बाद बन जाएगा लोन? कोर्ट...

इजहार-ए-इश्क में दिया गिफ्ट क्या ब्रेकअप के बाद बन जाएगा लोन? कोर्ट ने क्या कहा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या प्रेमिका को दिया गया गिफ्ट ब्रेक अप के बाद लोन बन जाएगा? यह सवाल भारतीय मूल के सीईओ के केस के बाद सामने आया है। असल में भारतीय मूल के सीईओ ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर 4,68,000 सिंगापुर डॉलर (3.5 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च किए थे।

क्या प्रेमिका को दिया गया गिफ्ट ब्रेक अप के बाद लोन बन जाएगा? यह सवाल भारतीय मूल के सीईओ के केस के बाद सामने आया है। असल में भारतीय मूल के सीईओ ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर 4,68,000 सिंगापुर डॉलर (3.5 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च किए थे। जब उन्होंने अदालत के जरिए यह राशि वापस पाने की कोशिश की तो उन्हें असफलता हाथ लगी। सीईओ का दावा था कि यह रकम कर्ज के तौर पर दी गई थी और वापस लौटाने की बात हुई थी। लेकिन सिंगापुर की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि ज्यादातर राशि उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका को उपहार के रूप में दी थी।

लिखित फैसले में वरिष्ठ जज ली सियू किन ने नौ सितंबर को कहा कि ज्यादातर रकम अग्रवाल ने ली को अपनी इच्छा से उपहार के रूप में दी थी। अखबार के अनुसार, न्यायाधीश ने कहा कि अग्रवाल का रुख सामान्य समझ के विपरीत और टिकाऊ नहीं था। कोर्ट ने कहा कि जब एक बार गिफ्ट देन दिया जाता है तो देने वाले के पास कोई मालिकाना हक़ नहीं रहता जिसे बाद में लोन में बदला जा सके। एक उपहार केवल तब ही कैंसिल हो सकता है, जब ट्रांसफर कैंसिल करने का कोई कानूनी आधार हो।

क्या है मामला

मुंबई में लिस्टेड एक कंपनी के सीईओ चंदर अग्रवाल ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर खर्च की गई रकम वापस लेने के लिए मुकदमा दायर किया था। उनका दावा था कि यह राशि कर्ज के रूप में दी गई थी, जिसे लौटाया जाना था। खबर के मुताबिक, इसमें विदेश यात्राओं, उसके फ्लैट के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सेवाएं और स्टैनफोर्ड-एनयूएस कार्यकारी कार्यक्रम पर खर्च की गई राशि शामिल थी। दोनों की मुलाकात 2019 में एक उड़ान के दौरान हुई थी। इसके बाद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और दोनों एक-दूसरे के करीब होते चले गए।

सितंबर 2022 में रिश्ता शुरू होने से पहले भी उन्होंने उसे कई महंगे उपहार दिए थे और उन्हें वापस लेने की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने एक बार रात्रिभोज के बाद उसे घर पहुंचाने के लिए लिमोजिन बुक की थी, उसके लिए महंगी वस्तुएं खरीदी थीं और दोनों की यूरोप यात्रा का लगभग पूरा खर्च उठाया था। दिसंबर 2023 में रिश्ता तब खत्म हो गया, जब अग्रवाल को उस पर बेवफाई का शक हुआ। उन्होंने मार्च 2024 में मुकदमा दायर किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN