Home - Android यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, अपडेट करें अपना फोन

Android यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, अपडेट करें अपना फोन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

CERT-In ने Android 14 से Android 17 तक के कई वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने फोन में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट तुरंत इंस्टॉल करें।

अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर आई है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने Android यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट रिलीज किया है। इसमें Android के कई वर्जन और ऑपरेटिंग सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों में मिली गंभीर सुरक्षा खामियों के बारे में चेतावनी दी गई है। सरकार ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने फोन को मिल रहा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट को जल्द से जल्द इंस्टॉल करें।

CERT-In के मुताबिक, सुरक्षा खामियां Android 14, Android 15, Android 16, Android 16 QPR2 और Android 17 में पाई गई हैं। यानी यह चेतावनी सिर्फ पुराने Android फोन यूज करने वालों के लिए नहीं है, बल्कि कई नए स्मार्टफोन भी इसकी वजह से प्रभावित हो सकते हैं।

मौजूद खामियों का असर Android के कई महत्वपूर्ण हिस्सों पर पड़ सकता है। इनमें Android Runtime, DocumentsUI, MediaTek Framework, Media Codecs, MediaProvider, Telephony, UWB और Wi-Fi जैसे कंपोनेंट शामिल हैं। Google के सितंबर 2026, Android Security Bulletin में भी इस महीने के सिक्योरिटी पैच से जुड़ी कई कमजोरियों की जानकारी दी गई है।

हैकर्स क्या कर सकते हैं?

इनमें से कुछ खामियों का फायदा उठाकर हमलावर फोन में मालिशियस कोड रन कर सकते हैं, सिस्टम पर ज्यादा राइट्स हासिल कर सकते हैं, सेंसिटिव जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं या डिवाइस की सामान्य एक्टिविटीज को प्रभावित कर सकते हैं। आसान भाषा में समझें तो अगर फोन में जरूरी सिक्योरिटी पैच मौजूद नहीं है, तो कुछ कंडीशंस में साइबर क्रिमिनल्स के लिए डिवाइस को निशाना बनाना आसान हो सकता है।

स्मार्टफोन में आज फोटो और वीडियो से लेकर निजी मैसेज, कॉन्टैक्ट, डॉक्यूमेंट, बैंकिंग और दूसरे जरूरी अकाउंट की जानकारी तक मौजूद रहती है। इसलिए ऑपरेटिंग सिस्टम की गंभीर सुरक्षा खामियों को लंबे समय तक बिना अपडेट छोड़ा जाना रिस्क बढ़ा सकता है।

ऐसे करें अपना Android फोन अपडेट

यूजर्स अपने फोन की Settings में जाकर Software Update या System Update का विकल्प चेक कर सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों के फोन में इसका नाम और जगह अलग हो सकती है। कुछ डिवाइस में यह Settings > System > Software Update के अंदर मिलता है, जबकि कुछ फोन में Security & Privacy सेक्शन के भीतर अपडेट का विकल्प दिया जाता है।

अगर अपडेट मिल रहा है तो फोन को भरोसेमंद Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करके डाउनलोड और इंस्टॉल करें। अपडेट के बाद यह भी चेक करें कि फोन में लेटेस्ट उपलब्ध Android Security Patch Level आ गया है या नहीं।

इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

ध्यान रहे, अनजान वेबसाइट से APK डाउनलोड करने, संदिग्ध लिंक खोलने और अनजान फाइल या ऐप इंस्टॉल करने से बचें। फोन अपडेट रखना जरूरी है, लेकिन सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN