Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/aamir_khan_14_09_superhero_1789403264711_bNeK_1789403268442_My5E_d7d15fde-05da-42da-acad-90a4bc4ad612_kkfy.pngप्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं। आमिर खान ने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, आमिर ने अभी फिल्म साइन नहीं की है।
चबॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर खबर है कि वो एक सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं। आमिर खान की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। वहीं, आर बाल्की फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है।
सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अब भी अपनी शुरुआती स्टेज में है। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। आमिर खान को प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, आमिर खान ने फिल्म को अभी आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है।
बड़े स्केल पर बनाई जाएगी ये फिल्म
मेकर्स अगले कुछ महीने फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और मुख्य किरदार को तैयार करने में लगाएंगे। क्योंकि ये फिल्म एक बड़े स्केल पर प्लान की जा रही है, इसलिए आगे बढ़ने से पहले इसके प्रोडक्शन डिजाइन और पूरे लुक पर भी काम किया जाएगा।
आमिर खान के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा स्क्रीनप्ले
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर्स आमिर खान के साथ मिलकर फिल्म का स्क्रीनप्ले तैयार कर रहे हैं। अगर आमिर खान फिल्म में नजर आते हैं तो ये पहली बार होगा जब आमिर खान साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की के साथ पहली बार फिल्म करेंगे। आमिर और साजिद लंबे वक्त से एक दूसरे के दोस्त हैं, लेकिन उन्होंने साथ में कभी काम नहीं किया है।
अमिताभ बच्चन के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं आर बाल्की
आर बाल्की की बात करें तो उन्हें अमिताभ बच्चन की चीनी कम, पा, शामिताभ, की एंड का, पैडमैन, चुप, लस्ट स्टोरीज 2 और घूमर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। आर बाल्की अपने करियर में कई बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री के तीनों खान- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान कभी काम नहीं किया है।
2017 में क्या बोले थे आर बाल्की?
2017 में एक इंटरव्यू में आर बाल्की ने कहा था कि इंडस्ट्री के खान्स बनाने में काफी वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा, “अगर मैं उन लोगों के साथ अभी फिल्म बनाने का सोचों, तो जब तक मैं शुरू करूंगा तब तक मैं काफी बूढ़ा हो जाऊंगा… मैं प्रैक्टिकल रहना पसंद करूंगा।”
आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में
आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो आशुतोष गोवारिकर के साथ ललकार नाम की फिल्म में नजर आएंगे। ललकार एक पीरियॉडिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी जो 1952 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच पर आधारित होगी। आमिर खान फिल्म में लाला अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट नवंबर 2026 में इस फिल्म का शूट शुरू कर सकते हैं। इसी के साथ, इस फिल्म के बाद आमिर खान राजकुमार हीरानी की फिल्म थ्री इडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं।
2009 में रिलीज हुई थी थ्री इडियट्स
थ्री इडियट्स की बात करें तो ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में करीना कपूर फीमेल लीड में नजर आई थीं। बोमन ईरानी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए थे। थ्री इडियट्स आमिर खान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म को राजकुमार हीरानी ने ही डायरेक्ट किया था। विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




