Home rss business hindi पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, शहर बदलते ही कहीं ₹30 तक महंगा तो...

पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, शहर बदलते ही कहीं ₹30 तक महंगा तो कहीं ₹13 सस्ता

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Rates Today: कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के पार है और पेट्रोल-डीजल के आज रेट के लिए राहत भरा मंगलवार है। ब्रेंट क्रूड सुबह 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 15 सितंबर को फ्यूल के रेट जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसके बावजूद सिर्फ शहर बदलने से ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ा फर्क पड़ रहा है। एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमत में करीब 30 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल में 21.50 रुपये प्रति लीटर तक का अंतर दिखाई दे रहा है।

देश में पेट्रोल की सबसे सस्ती कीमत पोर्ट ब्लेयर में ₹88.66 और सबसे महंगी चित्तूर में ₹118.34 प्रति लीटर है। दोनों के बीच ₹29.68 प्रति लीटर का अंतर है। डीजल में भी प्रति लीटर के हिसाब से अंतर 21.50 रुपये का है।

दिल्ली से कहां कितना सस्ता और महंगा है तेल

बेंचमार्क दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। वहीं, दिल्ली के मुकाबले चित्तूर में पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर महंगा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है।

जयपुर, पटना और लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के रेट

राज्यों की राजधानियों की बात करें तो कीमतों में भी अच्छा-खासा अंतर देखने को मिलता है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर है। यानी लखनऊ में पेट्रोल जयपुर और पटना की तुलना में काफी सस्ता है, जबकि डीजल की कीमत लगभग उसी स्तर पर है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। यानी दिल्ली की तुलना में भोपाल में पेट्रोल खरीदना जेब पर काफी भारी पड़ता है।

क्यों होता है इतना बड़ा अंतर?

पेट्रोल और डीजल की कीमत पूरे देश में एक जैसी नहीं होती। केंद्र के टैक्स के अलावा राज्य सरकारों का वैट, लोकल टैक्स और अन्य शुल्क भी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा तेल कंपनियों की कीमतों में बदलाव और स्थानीय स्तर के शुल्क के कारण भी शहर-दर-शहर दाम अलग हो सकते हैं। यही वजह है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का अंतर कई बार 20 से 30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN