Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price: तीनों सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आज 15 सितंबर 2026 को एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन, पेट्रोल-डीजल की तरह रसोई गैस सिलेंडर के दाम शहर बदलते ही काफी बदल जाते हैं।
इंडियन ऑयल के ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली में इस समय 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,747.50 रुपये है। आज लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली से 37.50 रुपये ज्यादा है।
अगर दिल्ली से ही लेह की तुलना करें तो घरेलू सिलेंडर के मामले में यह शहर सबसे महंगा है। यहां सिलेंडर दिल्ली के मुकाबले 237 रुपये महंगा है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर में भी लेह सबसे आगे है और दिल्ली से 638 रुपये ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। श्रीनगर में 305.50 रुपये और पटना में रुपये 281.50 ज्यादा कीमत है।भोपाल, गुरुग्राम, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के दाम दिल्ली के काफी करीब हैं।
उत्तर भारत में सबसे ज्यादा अंतर
उत्तर भारत में लेह और श्रीनगर में LPG दिल्ली की तुलना में काफी महंगी है। कमर्शियल सिलेंडर में लेह का अंतर और बड़ा है, कुल 638 रुपये प्रति सिलेंडर। श्रीनगर में यह अंतर 305.50 रुपये है। गुरुग्राम में हालांकि घरेलू सिलेंडर 8.50 और कमर्शियल सिलेंडर 17 रुपये ही महंगा है।
यूपी-बिहार और मध्य भारत में क्या स्थिति?
लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपये है, जो दिल्ली से 37.50 रुपये ज्यादा है। कमर्शियल सिलेंडर 2,870 रुपये है यानी दिल्ली से लखनऊ 122.50 रुपये महंगा है। भोपाल में घरेलू सिलेंडर 970 रुपये यानी 28 रुपये महंगा और कमर्शियल सिलेंडर 2,755.50 यानी सिर्फ 8 रुपये महंगा है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1,031.50 रुपये है, जो दिल्ली से 89.50 रुपये ज्यादा है। कमर्शियल सिलेंडर 3,029 रुपये यानी दिल्ली से 281.50 रुपये महंगा है।
दक्षिण भारत में भी दिल्ली से महंगा LPG
बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 951 रुपये है, यानी दिल्ली से सिर्फ 9 रुपये ज्यादा। चेन्नई में 957.50 रुपये यानी 15.50 रुपये ज्यादा है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 994 रुपये यानी दिल्ली से 52 रुपये महंगा है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर 2,996 रुपये है, जो दिल्ली से 248.50 रुपये ज्यादा है। चेन्नई का कमर्शियल सिलेंडर 2,916.50 रुपये है यानी दिल्ली से 169 रुपये महंगा।
क्यों है इतना अंतर
LPG की कीमत सिर्फ राष्ट्रीय स्तर की कीमत से तय नहीं होती; स्थानीय टैक्स, परिवहन और भौगोलिक स्थिति जैसे कारक अलग-अलग शहरों में अंतिम कीमत को प्रभावित करते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




