Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/t_1789443726550_LWLT_1789443733117_utFg_2dd915c5-df6b-4556-8412-85ed689a08fd_eyzj.pngYash Movie Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब एक महीने के अंदर ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी खत्म नहीं हुई है। ‘KGF 2’ के बाद यश की इस पैन-इंडिया फिल्म का अब ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा है। खबर है कि फिल्म इसी महीने ओटीटी पर दस्तक देने वाल है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज हो सकती है।
कब और कहां रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
123Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 25 सितंबर 2026 को जी5 पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स या जी5 की ओर से ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर यह तारीख सही साबित होती है तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब एक महीने बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी।
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘टॉक्सिक’ का बजट 500 से 600 करोड़ बताया जा रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, यश की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 249.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 340.98 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस का असर डिजिटल डील पर भी पड़ा?
फिल्म की ओटीटी डील को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स डिजिटल राइट्स के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मांग रहे थे। वहीं, एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से करीब 150 करोड़ रुपये का ऑफर दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म के उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन के बाद डिजिटल राइट्स की कीमत को लेकर बातचीत में बदलाव आने की खबरें हैं।
OTT पर आएगा ‘टॉक्सिक’ का बदला हुआ वर्जन?
‘टॉक्सिक’ के ओटीटी वर्जन को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स डिजिटल दर्शकों के लिए फिल्म का अलग या एडिटेड कट तैयार कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर दर्शकों को फिल्म का वही वर्जन देखने को मिलता है या इसमें कुछ बदलाव किए जाते हैं।
क्या है ‘टॉक्सिक’ की कहानी?
‘टॉक्सिक’ में यश ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा में सेट की गई है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत रवि बस्रूर ने तैयार किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




