Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कॉफी विद करण 9 की शूटिंग शुरू, वरुण-जाह्नवी के एपिसोड में इस...

कॉफी विद करण 9 की शूटिंग शुरू, वरुण-जाह्नवी के एपिसोड में इस स्पेशल गेस्ट की होगी एंट्री

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/KWK_9_1789545997743_ctHF_1789546002514_ZoXa_cb4a5508-d671-474f-864b-cb65395eaa8a_DUtC.jpg

Koffee With Karan 9: करण जौहर होस्टेड रियलिटी चैट शो कॉफी विद करण का वरुण-जाह्नवी वाला एपिसोड अपने आप में कई सरप्राइज समेटे होगा।

गॉसिप्स और सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी से जुड़े तमाम खुलासों वाला चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (सीजन-9) जल्द शुरू होने वाला है। सीनियर फिल्ममेकर करण जौहर ने बीते रविवार को ही इस शो की शूटिंग शुरू कर दी थी। जब से KWK 9 की शुरुआत होने की खबर आई है, तभी से फैंस यह जानने को बेताब है कि इस सीजन में कौन-कौन से सेलेब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट करण जौहर के सामने काउच पर बैठे नजर आएंगे। इसी बीच शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो बहुत से लोगों के लिए एक्साइटिंग हो सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने एपिसोड के कुछ शॉट रविवार को शूट किए हैं।

इस एपिसोड में होगी खास एंट्री

फिल्म ‘बवाल’ फेम यह कपल की करण जौहर के साथ बातचीत काफी मजेदार रही। खबर यह भी है कि इस सीजन में एक खास मेहमान की भी एंट्री होगी। यह गेस्ट अपीयरेंस एपिसोड की जान हो सकता है। हालांकि यह शख्स कौन होगा, इसका खुलासा अभी तक मेकर्स ने नहीं किया है। सुनने में आया है कि करण जौहर की वरुण-जाह्नवी के साथ बातचीत काफी मजेदार रही है। खबर है कि मुंबई में जब यश राज फिल्म्स स्टूडियो में इस एपिसोड की शूटिंग चल रही थी, तब एक खास मेहमान सेट पर मौजूद था।

वरुण-जाह्नवी ने की खूब मस्ती

एक रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने ‘कॉफी विद करण 9’ के एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। खास बात यह होगी कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार किसी चैट शो में एक साथ नजर आएंगे। करण जौहर के साथ बातचीत में दोनों ने जमकर मौज-मस्ती की। एक दूसरे की टांग खींची और कुछ खुलासे भी किए। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक स्पेशल गेस्ट भी इस एपिसोड का हिस्सा रहा जिसने वरुण और जाह्नवी को चौंका दिया।

कौन होगा यह खास मेहमान?

न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, “अर्जुन कपूर जो कि सीजन 5 की पहचान बन गए थे, वह इस एपिसोड में खास एंट्री करते नजर आएंगे। वरुण धवन और अर्जुन कपूर का कितना करीबी रिश्ता है इस बात से तो सभी वाकिफ हैं। साल 2016 में जब दोनों एक साथ इस शो में आए थे तो उन्होंने करण जौहर और ऑडियंस को भी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था। इसी एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने कई किस्से सुनाए जो ऑडियंस को काफी इंगेजिंग लग सकते हैं।” अर्जुन कपूर को कुल मिलाकर 5 बार इस शो पर आने के लिए एक खास कॉफी अवॉर्ड भी दिया जाएगा।

कुल 5 बार शो में आ चुके हैं अर्जुन

जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि अर्जुन कपूर अभी तक रणबीर कपूर और रणवीर सिंह वाले एपिसोड में, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ वाले एपिसोड में और अन्य कई मौकों पर भी इस शो में नजर आ चुके हैं। बात इस शो के प्रीमियर की करें तो अभी तक इसकी रिलीज डेट साफ नहीं है। हालांकि इतना तय है कि यह एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ही प्रसारित होगा।

इस सीजन में आएंगे कौन से मेहमान?

जहां तक शो की शुरुआत की बात है तो कहा जा रहा है कि पहले ही एपिसोड में सलमान खान बतौर मेहमान नजर आ सकते हैं। इस सीजन में शाहरुख खान के भी बतौर गेस्ट अपने बेटे आर्यन के साथ नजर आने की चर्चा है। इसके अलावा काजोल और करीना कपूर खान के इस सीजन में जया बच्चन के साथ आने का भी चांस है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN