Home rss business hindi लिस्टिंग के 40 दिन में IPO इश्यू से डबल हुआ शेयर, 29...

लिस्टिंग के 40 दिन में IPO इश्यू से डबल हुआ शेयर, 29 सितंबर को अहम बैठक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

MV Electrosystems share: बीते कुछ महीनों से आईपीओ मार्केट में जबरदस्त हलचल है। कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके आईपीओ ने लॉन्चिंग के एक से दो महीने में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ऐसा ही एक आईपीओ एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का है। इस कंपनी के शेयर अपने आईपीओ इश्यू प्राइस से दोगुनी कीमत पर ट्रेड कर रहे हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।

बुधवार को शेयर का हाल

स्मॉल-कैप एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर बुधवार को 10% चढ़कर BSE पर ₹848.20 प्रति शेयर के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस तेजी के साथ शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹947.55 के करीब पहुंच गया है। बता दें कि इसी महीने 9 सितंबर को शेयर ने 947 रुपये के स्तर को टच किया था। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो ₹510 है।

40 दिन पहले लिस्टिंग

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹425 था। इस कीमत के मुकाबले अभी लगभग दोगुने भाव पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि करीब 40 दिन पहले 6 अगस्त को बीएसई पर कंपनी के शेयर 519 रुपये पर लिस्ट हुए थे, जो इश्यू प्राइस से 22.11 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 46.52 प्रतिशत चढ़कर 622.75 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर कंपनी का शेयर 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इश्यू प्राइस से 22.35 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में यह 46.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 624 रुपये पर बंद हुआ।

अभी तेजी की वजह क्या है?

स्टॉक में यह हलचल तब देखी गई जब कंपनी ने घोषणा की कि उसकी 17वीं सालाना आम बैठक (AGM) मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे होगी। AGM के एजेंडे में FY26 के लिए कंपनी के ऑडिट किए गए फाइनेंशियल स्टेटमेंट को मंजूरी देना और साथ ही मोहित वोहरा और सुमित धवन की कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी देना शामिल है। हालांकि, FY26 में कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा है। इसकी FY26 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स ने 49.80 करोड़ रुपये की बिक्री और अन्य आय दर्ज की जबकि FY25 में यह 64.64 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने FY26 के दौरान 12.63 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 1.40 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

बिक्री में गिरावट और साल के दौरान हुए नुकसान के बावजूद कंपनी सस्टेनेबल ग्रोथ हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बता दें कि कंपनी रेलवे रोलिंग स्टॉक और रेल इलेक्ट्रिफिकेशन नेटवर्क के लिए प्रोपल्शन सिस्टम, स्विचगियर पैनल, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और केबल मैनेजमेंट प्रोडक्ट डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN