Home LIFESTYLE NEWS HINDI सैंडल-जूते पहनने पर चुभती है बिछिया तो ट्राई करें ये 4 हैक्स,...

सैंडल-जूते पहनने पर चुभती है बिछिया तो ट्राई करें ये 4 हैक्स, पैरों के दर्द से मिलेगी राहत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सुहागिन महिलाएं पैरों में बिछिया जरूर पहनती हैं लेकिन इसके साथ जूते-सैंडल्स पहनने में काफी परेशानी होती है। जूतों या सैंडल्स के साथ बिछिया पैरों में गड़ने लगती है और फिर दर्द होता है। इससे राहत पाने के 4 तरीके हम आपके लिए लेकर आए हैं।

हिंदू धर्म में शादी के बाद सुहागिन महिलाएं पैरों में बिछिया-पायल पहनती हैं और इसे बेहद खास माना जाता है। कोई भी शादीशुदा महिला होगी, वह पैरों में एक-दो बिछिया जरूर पहने रहती है। आजकल महिलाएं रोजाना ऑफिस जाती हैं और फॉर्मल वियर के लिए उन्हें सैंडल, बेली या जूते पहनने होते हैं और ऐसे में बिछिया पैरों में गड़ती रहती है। सुनने में ये बेहद छोटी परेशानी लग रही होगी लेकिन बिछिया के चुभने पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार चुभन के कारण उस जगह पर गहरा लाल निशान या फिर कट बन जाता है, ऐसे में कई महिलाएं बिछिया पहनना ही बंद कर देती हैं। अगर आप भी बिछिया के साथ जूते-सैंडल पहनने पर इस परेशानी का सामना करती हैं, तो हम आपको 4 हैक्स बताने जा रहे हैं। इन हैक्स को अपनाकर आपकी बिछिया पैरों में चुभेगी नहीं और आप आसानी से जूते-सैंडल्स पहन सकेंगी।

1. बिछिया को उल्टा पहनें

सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन ये असरदार तरीका है, बिछिया से चुभन को बचाने का। पहली बात तो यह है कि आप ज्यादा बड़ी या फिर गड़ने वाली बिछिया ना पहनें। बिछिया छोटी और पतली पहनें, जो आरामदायक हो। अगर आपकी बिछिया थोड़ी भी उभरी हुई है, तो उसे उल्टा करके पहन लें। जो हिस्सा ऊपर की ओर रहता है, उसे नीचे कर दें। ऐसा करने से बिछिया पैरों में गड़ेगी नहीं और सैंडल्स-जूते पहनकर भी आप आसानी से चल सकेंगी।

2. मेडिकल टेप वाला तरीका

अगर बिछिया का कोई खास हिस्सा आपके पैर में चुभता है, तो उसके ऊपर या त्वचा के संपर्क वाली जगह पर छोटा-सा मेडिकल टेप चिपका दें। ऐसा करने से बिछिया उस जगह पर चुभेगी नहीं और वहां पर आपको दर्द भी नहीं होगा।

3. सिलिकॉन प्रोटेक्टर टेप का करें इस्तेमाल

जूता या बेली पहनती हैं, तो आप सिलिकॉन प्रोटेक्टर टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये टेप आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। जब नए जूते-सैंडल पहनते हैं, तब इस टेप को लोग लगा लेते हैं, जिससे वह काटे नहीं। आप बिछिया की रगड़-चुभन से बचने के लिए इसे लगा सकती हैं। यह बिछिया और त्वचा के बीच कुशन की तरह काम करेगा।

4. फुटवियर चुनें सही

जरूरी नहीं कि आपकी बिछिया हर बार चुभ रही हो, कई बार हम टाइट फुटवियर पहन लेते हैं और हमें लगता है कि बिछिया गड़ रही है। जूता पहनती हैं, तो उसके आगे का हिस्सा चेक करें। ऐसे जूते पहनें जिनमें पैर की उंगलियों को पर्याप्त जगह मिले। सैंडल पहनती हैं, तो पैरों की उंगलियों को आगे की ओर खुला रखें। इन टिप्स की मदद से आपकी बिछिया पैरों पर चुभेगी नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN