Home rss business hindi ITC ने बढ़ाए सिगरेट के दाम, शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े...

ITC ने बढ़ाए सिगरेट के दाम, शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ITC Share price: ITC लिमिटेड ने कुछ खास सिगरेट ब्रांड की कीमतें एक बार फिर से बढ़ा दी हैं। इस खबर के बीच बुधवार को ITC लिमिटेड के शेयर में उछाल आया और यह करीब 3 पर्सेंट उछाल के साथ 265 रुपये के स्तर पर आ गया। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने भी अपने अनुमान लगाए हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।

सिगरेट की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी

एनडीटीवी प्रॉफिट की खबर के मुताबिक सिगरेट ब्रांड ‘क्लासिक कनेक्ट’ और ‘गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार’ की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में बढ़ोतरी हुई है। क्लासिक कनेक्ट के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत अब 428 रुपये हो गई है, जो पहले 390 रुपये थी। यह करीब 10% की बढ़ोतरी है। वहीं, गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार के 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत 79 रुपये से बढ़ाकर 89 रुपये कर दी गई है, जो 12% से ज्यादा की बढ़ोतरी है। बता दें कि बीते 1 फरवरी से सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों पर GST की दर 40% हो गई और साथ ही एक नया अतिरिक्त एक्साइज-ड्यूटी स्ट्रक्चर भी लागू हुआ। इसके बाद ITC और सिगरेट बनाने वाली दूसरी कंपनियों ने टैक्स के बढ़े हुए बोझ की भरपाई के लिए कई ब्रांड्स की कीमतें बढ़ा दी थीं।

शेयर का परफॉर्मेंस

बुधवार को सुबह के सेशन में ITC के शेयरों में अच्छी-खासी खरीदारी देखी गई। ITC का शेयर NSE पर ₹259.40 प्रति शेयर पर खुला और खुलने के कुछ ही देर में ₹264 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। यह 264.15 रुपये पर बंद हुआ। इसकी क्लोजिंग एक दिन पहले से 2.38 % बढ़त के साथ हुई। इस तेजी पर KC सिक्योरिटीज में रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के VP महेश एम ओझा ने कहा, “ITC के शेयर की कीमत आज इसलिए बढ़ रही है क्योंकि कंपनी ने कुछ चुनिंदा सिगरेट ब्रांडों की कीमतें बढ़ाई हैं। इससे आने वाली तिमाही नतीजों में कंपनी के मुनाफे और मार्जिन में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।”

SEBI-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा, “कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत है और भारतीय शेयर बाजार में सुधार के बाद कुछ चुनिंदा ब्रांडों की कीमतों में बदलाव से इसे और बढ़ावा मिला है। शेयर को ₹265 से ₹268 की रेंज में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह इस रुकावट को पार कर जाता है, तो हम शॉर्ट-टर्म में शेयर में लगभग 10% और तेजी की उम्मीद कर सकते हैं।

ITC शेयर का टारगेट

ITC शेयरधारकों को शेयर होल्ड करने की सलाह देते हुए महेश एम ओझा ने कहा, “ITC के शेयरधारक ₹248 पर स्टॉप-लॉस बनाए रखते हुए शेयर को होल्ड कर सकते हैं। अगर शेयर ₹268 के ऊपर बंद होता है तो इसमें जबरदस्त तेजी देखी जा सकती है। इस रेजिस्टेंस को तोड़ने पर हम उम्मीद कर सकते हैं कि ITC के शेयर की कीमत जल्द ही ₹290 तक पहुंच जाएगी।” महेश एम ओझा ने नए निवेशकों को सलाह दी है कि वे ITC के शेयर ₹268 से ऊपर खरीदें, जिसका शॉर्ट-टर्म टारगेट ₹290 होगा और इसके लिए ₹255 पर स्ट्रिक्ट स्टॉप-लॉस बनाए रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN