Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/waiting_hai_1789626275810_gcP2_1789626281145_hqZi_b53188c6-b523-4f1a-9792-03dccab88cb2_vjBd.pngआईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग पाने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह सीरीज बुधवार के दिन ही ओटीटी पर रिलीज हुई है।
भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग के झंझट और उसके पीछे चलने वाले काले कारोबार पर आधारित एक सीरीज आई है। यह क्राइम-कॉमेडी ड्रामा सीरीज 16 सितंबर के दिन ही रिलीज हुई है और इसे आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिल गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु लीड रोल में हैं। आइए आपको इस सीरीज के बारे में बताते हैं।
क्या है कहानी?
इस सीरीज का नाम है- ‘वेटिंग है’। इसकी कहानी पटना के एक शर्मीले, लेकिन जीनियस कंप्यूटर स्टूडेंट अफरोज हमजा (भुवन अरोड़ा) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अफरोज IRCTC की स्लो वेबसाइट और तत्काल टिकट की मारामारी से निपटने के लिए एक खास सॉफ्टवेयर ‘बॉट’ तैयार करता है। यह सॉफ्टवेयर सेकेंडों में कन्फर्म टिकट बुक कर देता है। उसके चतुर मामा (विजय मौर्य) इसे एक बड़े ब्लैक-मार्केट रैकेट में बदल देते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब RPF ऑफिसर सुगम मिश्रा (दिव्येंदु शर्मा) की नजर इस सिस्टम पर पड़ती है।
सीरीज की खासियतें
शानदार स्टारकास्ट: ‘मिर्जापुर’ फेम दिव्येंदु और ‘फर्जी’ फेम भुवन अरोड़ा की टाइमिंग और एक्टिंग कमाल की है। दोनों का चूहे-बिल्ली वाला खेल सीरीज को बेहद रोचक बनाता है।
अलग टॉपिक: 10 बजे तत्काल विंडो खुलते ही सर्वर डाउन होना और टिकट ‘वेटिंग’ में चले जाना, यह एक ऐसा दर्द है जिससे हर आम भारतीय परेशान है। ऐसे में उन्हें इस फिल्म का टॉपिक पसंद आ रहा है।
तेज रफ्तार और सस्पेंस: 30-30 मिनट के 7 एपिसोड्स की पेसिंग बहुत क्रिस्प है। कहानी बिना वजह खिंचती नहीं है और हर एपिसोड के अंत में अगला एपिसोड देखने की उत्सुकता बनी रहती है।
देखें या नहीं?
‘वेटिंग है’ एक हल्की-फुल्की सीरीज है जो आपको हंसाने के साथ-साथ बढ़िया सस्पेंस भी देती है। अगर आप ‘स्कैम 1992’ या ‘फर्जी’ जैसी कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपके इस वीकेंड के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है।
ओटीटी – एमएक्स प्लेयर / प्राइम वीडियो
रिलीज डेट – 16 सितंबर 2026
फॉर्मेट – 7 एपिसोड्स (लगभग 30 मिनट का एक एपिसोड)
लीड एक्टर्स – दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा, विजय मौर्य, कुमुद मिश्रा
यहां देखिए इसका ट्रेलर
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




