Source :- LIVE HINDUSTAN
सैमसंग ने भारत में नए AI Family Hub Refrigerator और WindFree AC समेत कई स्मार्ट होम अप्लायंसेज लॉन्च किए हैं। नए प्रोडक्ट्स में AI, SmartThings कनेक्टिविटी और एनर्जी सेविंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सैमसंग ने भारत में अपने 2026 Bespoke AI होम अप्लायंस लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ‘The Brief Gurugram’ इवेंट में नए Family Hub Refrigerator, Bespoke AI WindFree Pro AC और Infinite 1-Way Cassette AC को पेश किया है। इन प्रोडक्ट्स में AI, SmartThings कनेक्टिविटी और स्मार्ट होम फीचर्स पर खास फोकस किया गया है।
सम्बंधित सुझाव
सबसे खास प्रोडक्ट Samsung Family Hub Refrigerator है, जिसकी शुरुआती कीमत 4,00,690 रुपये है। इस फ्रिज में 32 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Google Gemini आधारित AI फीचर्स और AI Vision कैमरा मिलता है। कैमरा फ्रिज में रखे सामान को पहचानने और अंदर रखी ग्रॉसरी को ट्रैक करने में मदद करता है।
दिए गए हैं कई AI और स्मार्ट फीचर्स
फ्रिज में AI Food Manager फीचर भी दिया गया है, जो उपलब्ध खाने-पीने की चीजों के आधार पर रेसिपी के सुझाव दे सकता है। कंपनी ने Video-to-Recipe फीचर भी दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स रेसिपी वीडियो देखने के साथ उससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रिज का 32 इंच का डिस्प्ले नोट्स, शेड्यूल और एंटरटेनमेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Samsung Family Hub में Now Brief फीचर भी शामिल है, जो यूजर्स को शेड्यूल, मौसम और परिवार से जुड़ी जानकारी जैसी चीजों का पर्सनलाइज्ड अपडेट दे सकता है। भारत के लिए Family Care और Pet Care जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। SmartThings के जरिए दूसरे कनेक्टेड डिवाइस और सेवाओं के साथ भी इसे जोड़ा जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
इतनी रखी गई है कीमत
इसके अलावा कंपनी ने Samsung Infinite 1-Way Cassette AC with WindFree भी लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,60,000 रुपये है। यह AC 3.5kW, 5.2kW और 7.1kW कूलिंग कैपेसिटी में उपलब्ध है। इसमें WindFree टेक्नोलॉजी के साथ 23,000 माइक्रो-होल्स दिए गए हैं, जिनसे कंपनी के मुताबिक सीधे तेज हवा के झोंके के बजाय ज्यादा आरामदायक कूलिंग मिलती है।
इस AC में AI Energy Mode भी दिया गया है। सैमसंग का दावा है कि इस मोड की मदद से बिजली की खपत 30 प्रतिशत तक कम की जा सकती है। AC को SmartThings ऐप और Home Appliance Remote Management के जरिए रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें एक कस्टमाइजेबल लाइट बार भी है, जिसमें तीन लाइट मोड मिलते हैं।
WindFree Pro AC भी हुआ लॉन्च
कंपनी ने Samsung Bespoke AI WindFree Pro AC भी पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपये है। इसमें AI आधारित कंट्रोल और PM1.0 प्यूरिफिकेशन दिया गया है। SmartThings और Home Appliance Remote Management के जरिए यूजर्स इसके क्लाइमेट कंट्रोल को मैनेज कर सकते हैं।
सैमसंग के नए AI होम इकोसिस्टम में Bixby, SmartThings और Knox सिक्योरिटी भी अहम भूमिका निभाते हैं। कंपनी ने Bixby में Voice ID फीचर जोड़ा है, जो अलग-अलग यूजर्स को पहचानकर उनके हिसाब से एक्सपीरियंस पर्सनलाइज कर सकता है। सैमसंग के मुताबिक SmartThings के जरिए इन डिवाइसों को एक साथ जोड़कर घर के अलग-अलग कामों को ज्यादा ऑटोमेटेड बनाया जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



