Source :- LIVE HINDUSTAN
बच्चों के होमवर्क और असाइनमेंट में ChatGPT के बढ़ते इस्तेमाल के बीच OpenAI ने Teens के लिए नए लर्निंग-फोकस फीचर्स जोड़े हैं। ये 5 खास फीचर्स बच्चों को सिर्फ जवाब कॉपी करने के बजाय समझकर पढ़ने में मदद कर सकते हैं।
आज बच्चों के लिए होमवर्क और असाइनमेंट करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। किताब खोलकर जवाब ढूंढने के बजाय अब बच्चे AI चैटबॉट की मदद ले रहे हैं। ChatGPT जैसे टूल किसी सवाल का जवाब कुछ ही सेकंड में दे सकते हैं। यही सुविधा कई Parents के लिए चिंता की वजह भी बन रही है। इसी बीच OpenAI ने Teens के लिए ChatGPT का ऐसा अनुभव पेश किया है जिसमें पढ़ाई और सुरक्षित AI इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इसमें स्टडी मोड, होमवर्क रिमाइंडर, क्विज़, लर्निंग विज़ुअलाइज़ेशन और पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनका मकसद AI को सिर्फ आंसर मशीन की तरह इस्तेमाल करने के बजाय लर्निंग टूल के रूप में इस्तेमाल करवाना है। इस फीचर्स को बच्चे की पढ़ाई में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।
सम्बंधित सुझाव
बच्चों के लिए ChatGPT में क्या बदला?
OpenAI ने अगस्त 2026 में ChatGPT for Teens पेश किया। कंपनी के मुताबिक इसका मकसद टीन्स को सीखने, Critical Thinking यानी खुद सोचने और किसी विषय को गहराई से समझने में मदद करना है। इसमें उम्र के हिसाब से कुछ सुरक्षा उपाय भी जोड़े गए हैं। इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट में पांच ऐसे फीचर्स बताए गए हैं जो AI के इस्तेमाल को ज्यादा लर्निंग-फोकस्ड बनाने के लिए तैयार किए गए हैं।
1. Study Mode: सीधे जवाब के बजाय समझाएगा
इसमें सबसे खास फीचर स्टडी मोड है। इसका काम किसी सवाल का सिर्फ फाइनल आंसर देना नहीं है। इसके बजाय यह सवाल को छोटे हिस्सों में समझाने, Hint देने और बीच-बीच में सवाल पूछकर बच्चे को खुद जवाब तक पहुंचाने की कोशिश करता है। OpenAI के मुताबिक स्टडी मोड किसी कांसेप्ट को आसान भाषा में समझा सकता है, सवाल पूछ सकता है और बच्चे की समझ को भी चेक कर सकता है।
सम्बंधित सुझाव
2. Homework Reminders: असाइनमेंट को सीधे लिखने से रोकेगा
दूसरा फीचर Homework Reminders है। इसका मकसद उस स्थिति को बदलना है जब कोई बच्चा सिर्फ अपना Assignment पूरा करवाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करता है। अगर Teen ChatGPT से सीधे “मेरा History Assignment लिख दो” जैसी मदद मांगता है तो उसे जवाब तैयार करके देने के बजाय Homework को समझने, जरूरी पॉइंट्स निकालने और धीरे-धीरे अपना Answer तैयार करने की दिशा में ले जाया जा सकता है।
3. Quiz और Interactive Learning से होगी प्रैक्टिस
पढ़ाई सिर्फ किताब पढ़ने तक सीमित नहीं रहती। किसी चैप्टर को याद रखने के लिए प्रैक्टिस भी जरूरी है। ChatGPT for Teens में बच्चे किसी टॉपिक को क्विज में बदल सकते हैं और प्रैक्टिस Questions बनवा सकते हैं। इससे बच्चे को यह पता चल सकता है कि उसे कौन सा हिस्सा समझ आया और किस टॉपिक को दोबारा पढ़ने की जरूरत है।
4. Visual Learning से मुश्किल टॉपिक समझना आसान
कुछ टॉपिक सिर्फ टेक्स्ट पढ़कर समझना मुश्किल हो सकते हैं। खासकर मैथ और साइंस के कांसेप्ट में ग्राफ, फार्मूला या अलग-अलग स्टेप्स देखने से समझ बेहतर हो सकती है। ChatGPT के Learning Visualizations फीचर में 70 से ज्यादा कोर मैथ्स और साइंस कांसेप्ट को Visual तरीके से समझने की सुविधा दी गई है।
5. Parents के लिए पैरेंटल कंट्रोल
नए फीचर्स में पेरेंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल भी अहम हैं। OpenAI के मुताबिक लिंक्ड पैरेंट अकाउंट से कुछ सेटिंग को मैनेज किया जा सकता है। इसमें स्टडी Hours और Quiet Hours जैसी सुविधाएं शामिल हैं। Study Hours के दौरान नए Chats को Study Mode में शुरू कराया जा सकता है। वहीं Quiet Hours के जरिए तय समय में Teen के ChatGPT इस्तेमाल को सीमित किया जा सकता है। Parents Voice मोड, इमेज जनरेशन और कुछ अन्य सेटिंग को भी मैनेज कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



