Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अरिजीत सिंह को जय जय राम गाना गाते हुए लेने पड़े थे...

अरिजीत सिंह को जय जय राम गाना गाते हुए लेने पड़े थे 200 टेक, वह धीरे-धीरे…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/ajr_1789649465273_A89L_1789649473977_vEMa_12e010c0-9c3b-4cea-87b2-6164363b8987_xDCl.jpg

अरिजीत सिंह एक टैलेंटेड सिंगर हैं और उनकी आवाज ने हमेशा सबका दिल जीता है। लेकिन रामायण फिल्म के जय जय राम गाना गाते हुए उन्हें 200 रीटेक लेने पड़े थे।

अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर हैं। उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। अरिजीत ने अपने करियर में कई रोमांटिक और सैड सॉन्ग गाए हैं। अब उनका हाल ही में गाना रिलीज हुआ जय जय राम जो फिल्म रामायण का है। इस गाने को अरिजीत और श्रेया घोषाल ने गाया है और इसे काफी पसंद किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत ने इस गाने को गाने के लिए लगभग 200 टेक लिए थे।

क्यों अरिजीत को लेने पड़े 200 टेक

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत जय जय राम गाने को रिकॉर्ड करते हुए उसमें इतना खो गए थे कि उन्होंने लगभग 200 टेक लिए थे। खबरों के मुताबिक अरिजीत हर टेक के साथ उस फीलिंग को महसूस करते रहे और इस प्रोसेस में इतने खो गए थे कि वे नहीं चाहते थे कि रिकॉर्डिंग सेशन खत्म हो। जैसे-जैसे वह रिकॉर्डिंग करते गए वह धीरे-धीरे इस प्रोसेस की तकनीकी बारीकियों से आगे बढ़कर उसमें डूब गए।

जय जय राम के बारे में जानें

गाने की बात करें तो इसे ए आर रहमान ने कम्पोज किया है और लिखा डॉक्टर कुमार विश्वास ने है। वहीं अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने इसमें अपनी आवाज दी है। इस गाने में रणबीर कपूर के राम और साई पल्लवी के सीता किरदार की झलक दिखी है। यह गाना गणेष चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुआ और इसकी खूब तारीफ भी हुई है।

कब रिलीज होने वाली है रामायण

रामायण फिल्म की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 पार्ट में बनी है जिसमें से पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर।

रामायण की पूरी कास्ट

फिल्म में रणबीर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और यश ने रावण का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय भी हैं।

भारत की सबसे महंगी फिल्म

रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि दोनों पार्ट 4000 करोड़ के बजट में बना है। डीनेग और प्राइम फोकस इसके विजुअल इफेक्ट्स पर काम कर रही है। वहीं ए आर रहमान के साथ ऑस्कर विनिंग कंपोजर हंस जिम्मर भी इसके म्यूजिक में काम कर रहे हैं।

रणबीर नहीं थे राम बनने के लिए तैयार

रणबीर ने फिल्म के एक इवेंट के दौरान बताया था कि वह पहले भगवान राम का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन फिर राहा के जन्म के बाद उनकी ये सोच बदल गई। उन्होंने कहा कि राहा का जन्म और फिल्म का ऑफर मिलना उनकी लाइफ का प्यारा कोइन्सिडेंस रहा है और फिर वह इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हो गए।

रणबीर-साई की साथ में पहली फिल्म

बता दें कि इस फिल्म के जरिए रणबीर और साई पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

यश हैं को प्रोड्यूसर

यश फिल्म में ना सिर्फ रावण का किरदार निभा रहे हैं बल्कि वह फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। वह नमित के साथ रामायण के को प्रोड्यूसर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN