Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कटरीना कैफ के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन, लेकिन लोग नहीं आया...

कटरीना कैफ के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन, लेकिन लोग नहीं आया पसंद बोले- ‘आपसे बेहतर तो पाकिस्तान का एक्टर निकला’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Hrithik_Roshan_Katrina_kaif_1789792201653_IIgM_1789792230053_g34G_96ff48a0-3b5b-46f9-b022-ad4089f7201b_bhe7.jpg

बच्चा होने के बाद कटरीना पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर थीं। ऐसे में लंबे वक्त के बाद कटरीना को पब्लिकली देखा गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अपने करियर में कटरीना ने कई हिट फिल्में दी हैं। कटरीना ने अपने करियर के पीक पर यानी साल 2021 में एक्टर विकी कौशल संग शादी की। वहीं, पिछले साल नवंबर में कटरीना और विकी ने एक प्यारे से बेटे विहान का स्वागत किया। बच्चा होने के बाद कटरीना पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर थीं। ऐसे में लंबे वक्त के बाद कटरीना को पब्लिकली देखा गया है। कटरीना हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन कार्यक्रम में अपने पति विकी कौशल संग शामिल हुईं।

इसी के बाद से ही वो अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही कटरीना मां बनने वाली महिलाओं (पोस्टपार्टम मदर्स) को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में कटरीना को ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में उनके साथ काम चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर और टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने सपोर्ट किया। कटरीना का बचाव करने वाली एक पोस्ट पर ऋतिक रोशन की भी नजर पड़ी, जिन्होंने उस पोस्ट को लाइक किया।

कटरीना के सपोर्ट में आया ये कंटेंट क्रिएटर

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम के बीच, कंटेंट क्रिएटर हर्षवीर जैन के अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कए पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पोस्ट में उन्होंने कटरीना कैफ का बचाव करते हुए बॉडी शेमिंग को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल उठाया। क्रिएटर ने दो स्लाइड वाली एक पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि एक्ट्रेस के वजन पर की जा रही टिप्पणियों पर क्यों आपत्ति जताई जा रही थी, साथ ही, उन्होंने कटरीना के साथ अपने निजी जुड़ाव का भी जिक्र किया।

टीनएज में मुझे कटरीना कैफ पर क्रश था

हर्षवीर जैन ने पहली स्लाइड ज्यादा पर्सनल थी, जिसमें क्रिएटर ने अपने टीनएज के दिनों को याद किया और बताया कि वे कटरीना को कितना पसंद करते थे। उन्होंने लिखा, ‘अपनी पूरी टीनएज में मुझे कटरीना कैफ पर क्रश था। उनकी एक झलक पाने के लिए दूसरे राज्यों तक का सफर किया। अखबार की कटिंग और फिल्मों के पोस्टर जमा करके रखे, कुछ तो अपने वॉलेट में भी रखे। सिर्फ इसलिए फिल्में देखीं क्योंकि उनमें वो थीं और अब जब कोई ट्रोल कहता है कि प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ने की वजह से उनका करियर खत्म हो गया है, तो मुझे उस ट्रोल पर सिर्फ तरस आता है।’

प्लीज ध्यान दें, वह एक मां हैं

दूसरी स्लाइड में उन्होंने लिखा, ‘तो अगर आप एक टीनएजर हैं और कन्फ्यूज्ड हैं कि कटरीना कैफ के बढ़े हुए वजन पर कमेंट करने की वजह से लोग आपको ट्रोल क्यों कह रहे हैं, तो प्लीज ध्यान दें, वह एक मां हैं। उनका एक सफल बिजनेस है। यह उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के सफल होने की निशानी है। आपके कमेंट से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनके लिए आपकी कोई अहमियत नहीं है, लेकिन आपके आस-पास की औरतें जब यह देखेंगी, तो उन्हें बुरा भी लगेगा और वे आपको औरतों से नफरत करने वाला भी समझेंगी। उम्मीद है, आप ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे।’

ऋतिक रोशन ने दिखाया अपना समर्थन

ऋतिक रोशन, जिन्होंने कटरीना के साथ ‘बैंग बैंग’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों में काम किया है, उन्होंने न सिर्फ हर्षवीर जैन के पोस्ट को देखा बल्कि इसे लाइक कर अपना समर्थन दिखाया। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं किया और न ही सीधे तौर पर ट्रोलिंग के बारे में कुछ कहा, लेकिन उनके ‘लाइक’ को कटरीना का बचाव करने वाले मैसेज के लिए चुपचाप समर्थन दिखाने के तौर पर देखा गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN