Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अब मार्च में आएगी अजय देवगन की ये फिल्म! जानिए क्यों टाली...

अब मार्च में आएगी अजय देवगन की ये फिल्म! जानिए क्यों टाली गई रिलीज डेट, क्या है कहानी?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/ADev_1789803653254_aeVh_1789803657985_HbEl_c31da459-9547-4fca-bea9-9fa13de41e63_00Zr.jpg

Ranger Movie Release: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार रेंजर की रिलीज डेट पुश कर दी गई है। अब दर्शकों को कुछ महीने का इंतजार और करना पड़ेगा।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है और क्योंकि यह फ्रेंचाइजी शुरू से ही काफी पॉपुलर रही है, तो ऐसे में माना जा रहा है कि इसे काफी क्रेजी रिस्पॉन्स थिएटर्स में मिलने वाला है। धमाल-4 के बाद यह अजय देवगन की इस साल दूसरी फिल्म होगी। इसी बीच अजय देवगन की अगली फिल्म ‘रेंजर’ सुर्खियों में है। खबर थी कि यह मूवी थिएटर्स में इसी साल दिसंबर की शुरुआत में रिलीज होगी, लेकिन अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म का पोस्टपोन होना कन्फर्म है। अब ऑडियंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

क्या पड़ेगा रिलीज बदलने का असर?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले सिर्फ चर्चा थी कि ‘रेंजर’ की रिलीज टल सकती है, लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि यह फिल्म इस साल रिलीज ही नहीं होगी। फिल्म की अगली रिलीज डेट मेकर्स ने 2027 में ईद के आसपास चुनी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवालें से बताया, “फिल्म अब ईद के बाद रिलीज होगी, जो कि मार्च 2027 में पड़ेगी। इसलिए उम्मीद कीजिए कि Ranger एक गर्मियों में रिलीज होने वाली मूवी साबित होगी। जो कि इसके लिए ठीक भी रहेगा। यह एक जंगल एडवेंचर मूवी है, जो कि स्कूल कॉलेजों की छुट्टियों के दौरान रिलीज होगी तो अच्छा रहेगा।”

थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का तांता

फिल्म की रिलीज डेट बदले जाने का एक अहम कारण यह भी है कि दिसंबर में कई बड़ी फिल्में ऑलरेडी शेड्यूल हैं। अक्षय कुमार, विद्या बालन और राशि खन्ना की कॉमिक मूवी थिएटर्स में 4 दिसंबर को आने वाली है। इसी के साथ श्रद्धा कपूर की ईठा भी इसी रोज सिनेमाघरों में कदम रखेगी। संभावना यह भी है कि प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ थिएटर्स में 3 दिसंबर को रिलीज हो। इस सबके अलावा शाहरुख खान की किंग, मार्वल की एवेंजर्स – डूम्सडे और ड्यून का तीसरा पार्ट भी दिसंबर में ही थिएटर्स में कदम रखने वाला है। एक तरफ जहां फैंस की बल्ले-बल्ले है, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स बड़ा जुआ खेलने जा रहे हैं।

क्या होगी फिल्म ‘रेंजर’ की कहानी?

अजय देवगन, संजय दत्त और तमन्ना भाटिया स्टारर मूवी ‘रेंजर’ की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे फॉरेस्ट रेंजर की कहानी होने वाली है जो टाइगर्स को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हालांकि उसका यह मिशन आसान नहीं रहने वाला है, वजह है सिस्टम में बहुत ज्यादा करप्शन का होना, छोटी और नाकाबिल टीम, और शिकारियों की खतरनाक साजिशें जिनके मुखिया का किरदार संजय दत्त निभाते नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म का क्लाइमैक्स मुंबई में शूट किया जाएगा। लव रंजन के प्रोडक्शन और जगन शक्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी दिलचस्प हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN