Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: टॉप 5 में आया इन सेलेब्स का नाम, जानिए...

Bigg Boss 20: टॉप 5 में आया इन सेलेब्स का नाम, जानिए लिस्ट में नंबर 1 पर कौन?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/BB_20_Top_5_1789799932295_4BD4_1789799935917_jQab_721934a1-f14d-4ea5-9fd8-e2484d175ed5_Nd8S.jpg

Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में कौन से कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जो बहुत कम वक्त के भीतर लोगों के फेवरिट बन गए हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20′ में हर कंटेस्टेंट अपना पूरा जोर लगा रहा है। पहला एविक्शन हो चुका है और अब हर कंटेस्टेंट घर के भीतर टिके रहने के लिए जमकर हाथ-पैर मार रहा है। यूं तो हर दर्शक अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट कर रहा है, लेकिन असल में वो टॉप 5 खिलाड़ी कौन से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है? आपको बता दें कि टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में यंग डीएसए से लेकर काजी तौकीर और स्काउट तक का नाम सामने आया है, लेकिन लिस्ट में कौन पहले नंबर पर है? चलिए जानते हैं।

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के जिन खिलाड़ियों के बारे में ट्विटर पर सबसे ज्यादा बात हो रही है उनकी लिस्ट जारी करते हुए बिग बॉस लाइव फीड ने एक डाटा जारी किया है। इस डाटा के मुताबिक यंग डीएसए, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, उदिति सिंह और स्काउट का नाम टॉप 5 की लिस्ट में है।

यंग डीएसए

टॉप 5 की लिस्ट में यंग डीएसए नंबर पांच पर हैं। बिग बॉस हाउस में दर्शकों को एमसी स्टैन की याद दिलाते रैपर यंग डीएसए शुरू में अपना खेल अकेले खेल रहे थे, लेकिन वक्त के साथ वह स्काउट के ग्रुप का हिस्सा बन गए। हालांकि उन्होंने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है, लेकिन उनके कुछ फैंस चाहते हैं कि उनका फेवरिट प्लेयर बिग बॉस हाउस में अकेले अपने दम पर खेले।

उदिति सिंह

एक्ट्रेस उदिति सिंह टॉप 5 की लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। उदिति सिंह, काजी तौकीर और अरिश्फा ने मिलकर घर में अपनी अलग तिकड़ी बना ली है। काजी ने हाल ही में खुलासा किया कि घर के बाकी कंटेस्टेंट जानबूझकर उदिति और अरिशफा को उनसे अलग करने की साजिश रच रहे हैं।

अरिश्फा खान

बिग बॉस हाउस के सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 3 पर अरिश्फा खान हैं। अरिश्फा ने सोशल मीडिया पर फॉलोइंग के मामले में सलमान खान को भी कॉम्प्लैक्स दे दिया था। सोशल मीडिया पर भारी-भरकम फैन आर्मी वाली यह एक्ट्रेस इन दिनों स्काउट के साथ अपनी टक्कर को लेकर सुर्खियों में हैं।

स्काउट ओपी

गेमिंग की दुनिया का बड़ा नाम स्काउट ओपी की बिग बॉस में एंट्री ही धमाकेदार रही थी। स्काउट इस वक्त घर में काजी तौकीर के सबसे बड़े कॉम्पटिटर बनकर उभरे हैं। स्काउट पर घर में गैंग बनाने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरिश्फा के साथ उनका झगड़ा बड़ा मुद्दा बन गया था। टॉप 5 की लिस्ट में स्काउट दूसरे नंबर पर हैं।

काजी तौकीर

बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ सबसे तेजी से पॉपुलर हुए खिलाड़ियों में काजी का भी नाम है। अतरंगी मजेदार हरकतें करके लोगों को एंटरटेन और घरवालों को कनफ्यूज कर रहे काजी गायकी की दुनिया का बड़ा नाम हैं, अब वह बिग बॉस हाउस में एक बार फिर अपनी गेम स्ट्रैटजी को लेकर सुर्खियों में हैं और टॉप 5 की लिस्ट में उनका नाम नंबर 1 पर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN