Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Screenshot_2026-09-19_122656_1789801040926_40Nd_1789801045648_i3tX_c9a335b7-2995-484d-8433-ba41cd8c42a8_l86M.pngऐसी खबरें हैं कि विकी कौशल के भाई सनी कौशल कटरीना कैफ की बहन इजाबेल को डेट कर रहे हैं। दोनों की हाल की वेकेशन की तस्वीरें इनके अफेयर की ओर इशारा कर रही हैं।
विकी कौशल के भाई सनी कौशल का नाम एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इजाबेल कैफ से जुड़ रहा है। इसके साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि सनी और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शरवरी से उनका ब्रेकअप हो गया है। सनी और इजाबेल के अफेयर की खबर तब आमने आई है जब दोनों की तुर्की वेकेशन की तस्वीरों में सुर्खियां बटोरी। दोनों ने एक जैसे ही बैकड्राप के साथ वाली तस्वीरें शेयर की। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विकी की साली को डेट कर रहे हैं भाई सनी?
सनी और इजाबेल की हाल के तुर्की वेकेशन की तस्वीरों में समानता देखी गई हैं। दोनों ने एक ही बैकड्राप के साथ एक बिल्ली की तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा दोनों के कई ऐसे पोस्ट हैं जो दोनों के साथ में वेकेशन एन्जॉय करने की ओर इशारा कर रहे हैं। अब दोनों परिवार के साथ छुट्टियों पर थे या साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये खबर तब सामने आई है जब सनी की गर्लफ्रेंड रहीं शरवरी से उनके अलग होने की खबर सामने आई हैं। हालांकि सनी या इजाबेल दोनों में से किसी ने भी एक दूसर को डेट करने की खबर की पुष्टि नहीं की है।
इजाबेल के साथ शेयर की तस्वीरें
सनी ने अपनी तुर्की के वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उनमें एक भी तस्वीर में इजाबेल नहीं हैं। जबकि दोनों ने लगभग एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों साथ में वेकेशन की तस्वीरों को छुपा रहे हैं।
इजाबेल का कौशल परिवार से कनेक्शन
बता दें, इजाबेल को कई मौकों पर कौशल परिवार के साथ देखा गया है। वो फेस्टिवल सेलिब्रेट करती देखी गई हैं। होली हो या दिवाली और या क्रिसमस विकी की साली होने के नाते उन्हें अक्सर कौशल परिवार के साथ देखा गया है। सनी कौशल ने होली की तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें इजाबेल भी थीं। अब ये सिर्फ पारिवारिक वेकेशन था या कुछ और इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।
सनी कौशल की फिल्में
सनी कौशल के काम की बात करें तो एक्टर को तापसी पन्नू के साथ फिर आई हसीन दिलरुबा, चोर निकल के भागा, जाह्नवी कपूर के साथ मिली, हुडदंग और शिद्दत। फिल्म शिद्दत में एक्टर के काम को पसंद किया गया था। इस फिल्म में उन्हें एक्ट्रेस राधिका मदान के साथ देखा गया था। ये एक अधूरी प्रेम कहानी थी जो ऑडियंस को इमोशनल करने में कामयाब हुई। वहीं इजाबेल को हिंदी फिल्मों में कोई खास मौका नहीं मिला। एक्ट्रेस को टाइम टू डांस नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म से वो अपनी पहचान नहीं बना पाई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




