Home rss business hindi GMP पहुंचा 51 रुपये, 21 सितंबर को खुल रहा IPO, एंकर निवेशकों...

GMP पहुंचा 51 रुपये, 21 सितंबर को खुल रहा IPO, एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 8.78 करोड़ रुपये

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Robokidz Eduventures IPO अगले हफ्ते खुल रहा है। निवेशकों के नजरिए से अगर देखें तो आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जोकि मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का साइज 31.09 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए यह कंपनी 29.33 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 21 सितंबर से 23 सितंबर तक खुला रहेगा।

51 रुपये पहुंचा जीएमपी (Robokidz Eduventures IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 51 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 48 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। ग्रे मार्केट में आईपीओ इस समय सबसे मजबूत स्थिति में है। बता दें, बीते कई दिनों से आईपीओ के जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कितना है प्राइस बैंड (Robokidz Eduventures IPO Price band)

इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 100 रुपये से 106 रुपये प्रति शेयर तय कर दिया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 254400 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 18 सितंबर को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 8.78 करोड़ रुपये कंपनी ने जुटाए हैं।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2014 में हुई थी। कंपनी K-12 तक के बच्चों के लिए रोबोटिक्स, एआई, कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी एजुकेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करती है। कंपनी में 24 प्रोफेशनल्स हैं।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

कंपनी 23.46 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी वर्किग कैपिटल के लिए इस्तेमाल करती है। वहीं, 2.20 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाने के लिए करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा। बता दें, मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 72.33 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 27.67 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN