Home rss business hindi हर महीने ₹42 के खर्च में भी पेंशन का इंतजाम, मोदी सरकार...

हर महीने ₹42 के खर्च में भी पेंशन का इंतजाम, मोदी सरकार की जबरदस्त स्कीम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कई ऐसी योजनाएं शुरू की थीं जिसमें निवेश कर फ्यूचर सिक्योर किया जा सकता है। ऐसी ही अटल पेंशन योजना (APY) भी है। इस योजना में आप हर महीने मामूली रकम निवेश का रिटायरमेंट के बाद के लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

योजना के बारे में

अटल पेंशन योजना में शामिल व्यक्ति अपने योगदान के आधार पर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की गारंटीड न्यूनतम पेंशन ले सकते हैं। पेंशन की पांच श्रेणियां ₹1000, ₹2000, ₹3000, ₹4000 और ₹5000 प्रति माह है। योजना में शामिल होने वाले व्यक्ति को 60 वर्ष की उम्र तक नियमित रूप से योगदान करना होता है। यदि कोई ग्राहक 18 वर्ष की आयु में इसमें शामिल होता है तो उसे 42 रुपये से 210 रुपये प्रति माह का योगदान करना होगा या यदि वह 40 वर्ष की आयु में इसमें शामिल होता है तो उसे 291 रुपये से 1454 रुपये प्रति माह का योगदान करना होगा।

उदाहरण के लिए 42 रुपये के योगदान पर 1000 रुपये पेंशन का इंतजाम हो जाएगा। वहीं, 210 रुपये के योगदान पर 5000 रुपये प्रति माह पेंशन का इंतजाम होगा। इस योजना की खास बात यह है कि पेंशन की राशि पहले से तय होती है। हालांकि, इसके लिए व्यक्ति को अपनी उम्र और चुनी गई पेंशन के हिसाब से निर्धारित योगदान नियमित रूप से जमा करना होता है।

पारिवारिक पेंशन प्रावधान

अटल पेंशन योजना में ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में उसके पति/पत्नी को पेंशन मिलती है। दोनों की मृत्यु के बाद जमा पेंशन संपत्ति यानी पेंशन वेल्थ नामित व्यक्ति को वापस की जाती है। योजना का लाभ पति और पत्नी अलग-अलग भी ले सकते हैं, बशर्ते दोनों पात्रता की शर्तें पूरी करते हों।

ऑटो-डेबिट की सुविधा

अटल पेंशन योजना में योगदान मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर किया जा सकता है। रकम सीधे बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के जरिए काटी जा सकती है। बता दें कि इस योजना में 1 अक्टूबर 2022 से इनकम टैक्सपेयर्स को शामिल होने की अनुमति नहीं है। जो व्यक्ति इनकम टैक्सपेयर नहीं हैं, वे पात्रता की अन्य शर्तें पूरी करने पर योजना में शामिल हो सकते हैं। योजना के अंतर्गत अंशदान आयकर अधिनियम की धारा 80सीसीडी के तहत कटौती के लिए पात्र हो सकता है। कहने का मतलब है कि रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन की व्यवस्था चाहते हैं तो अटल पेंशन स्कीम में निवेश शुरू कर दीजिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN