Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज फिर कंपनियों की तरफ से कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। हालांकि, एलपीजी से जुड़े एक नियमों में बदलाव का ऐलान हो गया है। नया नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। अगर आप सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर पाते हैं तो जान लें कि अब 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करवाना होगा। ऐसा ना करने की स्थिति में ग्राहकों को सब्सिडी से बाहर रखा जा सकता है। बता दें, लाभार्थी को गैस एजेंसी पर जाकर सिलेंडर को बुक करना होगा।
अलग-अलग शहरों में आज कितना है रेट (Domestic Cylinder Price Today)
चेन्नई में – 957.50 रुपये
मुंबई – 941.50 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
दिल्ली – 942 रुपये
जून के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया था। जून में कंपनियों ने 27 रुपये का इजाफा किया था। उससे पहले मार्च के महीने में कंपनियों की तरफ से 60 रुपये प्रति सिलेंडर दाम को बढ़ाया गया था।
कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है दाम? (Commercial Cylinder Price hike)
दिल्ली – 2747 रुपये
कोलकाता – 2884 रुपये
मुंबई – 2701 रुपये
चेन्नई – 2916.50 रुपये
गुरुग्राम – 2764.50 रुपये
नोएडा – 2747.50 रुपये
बेंगलुरू – 2832 रुपये
भुवनेश्वर – 2919 रुपये
चंडीगढ़ – 2769.50 रुपये
जयपुर – 2776 रुपये
लखनऊ – 2870 रुपये
पटना – 3029 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 2784 रुपये
मई में लगभग 1000 रुपये अचानक बढ़ा था दाम (Commercial Cylinder price hike)
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस साल भारी इजाफा देखने को मिला था। अप्रैल में 2078.50 रुपये में बिकने वाला 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर का दाम मई में बढ़कर 3071.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यानी लगभग 1000 रुपये का इजाफा किया गया। जुलाई और अगस्त महीने को अगर छोड़ दें तो हर महीने कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ा ही है। बता दें, आखिरी बार 1 सितंबर को कीमतों में परिवर्तन देखा गया था। तब दाम 11 रुपये तक बढ़ाया गया था।
इससे पहले जुलाई और अगस्त के महीने में कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगभग 400 रुपये की कटौती की थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




