Home rss business hindi Indian Oil, HP और Bharat petroleum ने पेट्रोल और डीजल की नई...

Indian Oil, HP और Bharat petroleum ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को किया जारी, क्या फिर बढ़ा रेट?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Price Today: ईरान-अमेरिका तनाव और फिर हूती की तरफ से सउदी पर किए गए आक्रमण की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इस समय आग लगी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार है। हालांकि, इसके बाद भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोलियम ने कीमतो में आज कोई भी बदलाव नहीं किया है। बता दें, तेल कंपनियों की तरफ से हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतों का ऐलान किया जाता है।

आखिरी बार मई में बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने आखिरी बार मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। उसके बाद से रेट पुराने स्तर पर ही हैं। मई में एक के बाद एक 4 बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद घरेलू स्तर पर रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया था। बता दें, 2022 के बाद पहली बार कीमतों में इजाफा हुआ था।

पेट्रोल का अलग-अलग शहरों में क्या है रेट (Petrol Price Today)

दिल्ली – 102.12 रुपये

कोलकाता – 113.51 रुपये

मुंबई – 111.21 रुपये

चेन्नई – 107.76 रुपये

गुरुग्राम – 102.97 रुपये

नोएडा – 101.77 रुपये

बेंगलुरू – 110-97 रुपये

भुवनेश्वर – 108.97 रुपये

चंडीगढ़ – 102.20 रुपये

हैदराबाद – 115.73 रुपये

लखनऊ – 113.81 रुपये

पटना – 113.81 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये

डीजल का क्या चल रहा है रेट (Diesel Price Today)

नई दिल्ली – 95.20 रुपये

कोलकाता – 99.82 रुपये

मुंबई – 97.83 रुपये

चेन्नई – 99.55 रुपये

गुरुग्राम – 95.64 रुपये

नोएडा – 95.26 रुपये

भुवनेश्वर – 100.68 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

हैदराबाद – 103.86 रुपये

जयपुर – 98.50 रुपये

पटना – 99.80 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 104.41 रुपये

क्या फिर बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel Price Today)

फिलहाल इसके कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें नीचे नहीं आई तो उस स्थिति में कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबवा बढ़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस समय पेट्रोल पर लगभग 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 23 रुपये प्रति लीटर का नुकसान कंपनियों को उठाना पड़ रहा है।

भारत ने अमेरिका से मिले छूट के बाद रूस से फिर से जमकर तेल खरीद रहा है। पिछले कुछ महीनों में रूसी कच्चे तेल का आयात काफी बढ़ चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN