Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने कहा-मेरी...

सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने कहा-मेरी बॉडी-चेहरे को कहा था बुरा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/setgtrrdfddgjfrshd_1789878367309_A1T9_1789878371282_CbX8_91c69cc3-5c68-4f3d-8e1e-c757e20bf221_qJn1.jpg

सलमान खान ने हाल में बिग बॉस के वीकेंड के वार एपिसोड में बॉडी शेमिंग जैसा मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकी सोफिया हयात ने एक्टर की आलोचना करते हुए उन्हें ढोंगी और बेवकूफ बताया है। 

बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार खबरों में बना हुआ है। इस बार सलमान खान ने अपने कपड़े उतार कर बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर दबंग खान तारीफ हो रही थी। लोग उन्हें सबसे अच्छा होस्ट और इंसान बता रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 7 की एक कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान हिपोक्रिटिकल इडियट बताया है। यानी एक ऐसा इंसान जो अपनी असली पर्सनालिटी से उल्टा ढोंग रचता है। उन्होंने एक्टर को पाखंडी बेवकूफ बताया।

सोफिया हयात ने सलमान खान को बताया ढोंगी

सोफिया हयात ने सलमान खान के वीकेंड का वार वाले एपिसोड का वो वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर बॉडी शेमिंग के खिलाफ एक्शन लेते हुए अपनी शर्ट उतार देते हैं। इस वीडियो को री-शेयर करते हुए सोफिया ने लिखा, ‘सलमान एक ढोंगी बेवकूफ है। जब मैं बिग बॉस में थी तो उन्होंने मेरी बॉडी और मेरे चेहरे की आलोचना की थी। और गौहर को कहा था कि उसकी बॉडी अच्छी है।’

सोफिया हयात के पोस्ट पर रिएक्शन

सोफिया के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘हां सलमान एक ढोंगी है। वो आउटसाइर्स को ट्रोल करते हैं और और अंदर से जलन रखते हैं।’ एक और यूजर ने लिखा कि तुम पुराने समय की बात कर रही हो, लोग समय के साथ बदलते हैं। कुछ अन्य यूजर्स ने सलमान खान का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, तुम सलमान से जलन रखती हो[, एक और यूजर ने लिखा, ‘सोफिया कुछ भी मत बोलो, सलमान ने कभी किसी को बॉडी शेम नहीं किया।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘तुमने भी रोहित शर्मा को बॉडी शेम किया था’, एक और यूजर ने लिखा कि अब सलमान 60 साल के हैं शायद बदल गए हैं।

सलमान ने स्काउट को दिया जवाब

बता दें, शनिवार के वीकेंड के वार वाले एपिसोड में सलमान खान ने स्काउट को अपने ही अंदाज में फटकार लगाई थी। दरअसल, पिछले एपिसोड में अरिश्फा और स्काउट के बीच टास्क के दौरान विवाद हुआ था। स्काउट ने कैमरे के सामने अपनी गेमिंग कम्युनिटी से कहा था कि अरिश्फा को देख लेना, मतलब शो से निकालना है। ये मुद्दा सलमान ने वीकेंड के वार वाले एपिसोड में उठाया था। उन्होंने कहा कि अगर वो भी कुछ गलत बोलेंगे तो क्या वो उनके लिए भी अपनी गेमिंग कम्युनिटी से शिकायत करेंगे। इसके बाद सलमान खान ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था।

सलमान खान ने बिग बॉस में उठाया बॉडी शेमिंग का मुद्दा

सलमान ने कहा कि उसके वजन पर, उसके शरीर पर, उसके लुक्स पर, किसी की स्माइल पर, जो मां बन गई है उसके वजन पर। वो पैसा कमा रहे है। ये सब करने के बाद और फिर आखिर में फॉलो मी कहते हैं। सलमान ने आगे अपनी टी-शर्ट उतारी और उन लोगों को भी जवाब दिया जो उन्हें बॉडी शेमिंग कर रहे थे। सलमान ने कहा कि जो ट्रोल कहते हैं, ‘भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो।।। लो कर लो न ट्रोल। इसके बाद सलमान ने अपनी टी-शर्ट उतारी। सलमान ने खान ने कहा, ‘ये लो दिखाता हूं। ट्रोल करना पसंद है? करो ट्रोल, ये देख लो, क्लोज- अप ले लो।’

सलमान की तारीफ

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के इस वीकेंड के वार और एक्टर की तारीफ हो रही है। यूजर्स ने कहा कि सलमान ने सही का साथ देते हुए एक ऐसा मुद्दा उठाया है जिसके बारे में बात नहीं होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN