Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Netflix_this_week_watch_1789883817175_bSlm_1789883836254_nW3c_83b4c01b-26ee-4ed3-8c5e-f4464b1419d2_MO0m.jpgNetflix this week releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो जरा इन लेटेस्ट रिलीज पर नजर डालिए।
वक्त के साथ ऑडियंस का टेस्ट बदल रहा है। पहले जहां लोग अक्सर सिनेमाघरों का रुख कर लेते थे, वहीं अब किसी अच्छी या बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस देने वाली मूवी के लिए ही थिएटर्स जाते हैं। बाकी फिल्मों के लिए ऑडियंस या तो ओटीटी रिलीज का इंतजार करती है, या फिर घर बैठकर अपने स्मार्ट टीवी पर कोई अच्छी वेब सीरीज एन्जॉय करना पसंद करती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आपके लिए बहुत सा नया कॉन्टेंट आने वाला है। कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी बेस्ट हैं? चलिए जानते हैं।
मिनर्वा एकेडमी – सोमवार (22 सितंबर)
यह कहानी एक ‘मिलिट्री हाई स्कूल’ के बैकड्रॉप पर बेस्ड है। एक स्कूल जहां बहुत सख्त अनुशासन लागू किया जाता है और कॉम्पटिशन के प्रेशर के बीच कैडेट्स पढ़ाई करते हैं। कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब एक यंग कैडेट अपने लापता हुए दोस्त का पता लगाने की कोशिश में हदें पार करने लगता है। अगर ड्रामा वेब सीरीज पसंद हैं तो मिनर्वा एकेडमी आपके लिए एक अच्छी चॉइस हो सकती है।
हैबियस कॉर्पस – मंगलवार (23 सितंबर)
अगर आपको लीगल ड्रामा वेब सीरीज पसंद हैं तो ‘हैबियस कॉर्पस’ को बिलकुल मिस मत कीजिएगा। कहानी कानून के एक मशहूर प्रोफेसर की है, जो अपने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर एक सजा काट रहे शख्स को निर्दोष साबित करने का जिम्मा उठाते हैं। केस के दौरान ऐसे चौंकाने वाले मोड़ सामने आते हैं, जो ताकत, असमानता और अन्य कई चौंकाने वाले सच सामने लाते हैं।
हाउस एट द एंड ऑफ द स्ट्रीट – बुधवार (24 सितंबर)
अगर सस्पेंस और हॉरर थ्रिलर के दीवाने हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। अपनी मां के साथ एक शांत और सुंदर शहर में शिफ्ट होने के बाद एक यंग लड़की को अपने पड़ोस के घर में हुए डबल मर्डर के खौफनाक अतीत के बारे में पता चलता है। धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि जो खतरा खत्म माना जा रहा था, वह अब भी वहीं मौजूद है। लेकिन क्या वह उसे टाल पाएगी?
माय सैड डेड – बुधवार (24 सितंबर)
यह एक हॉरर ड्रामा मूवी है। कहानी एक रिटायर्ड डॉक्टर है जिसके पास मरे हुए लोगों को देखने और उनकी बातें सुन पाने की शक्ति है। वह अपनी मां की मौत और अपने अधूरे मामलों को सुलझाने की कोशिश कर रही होती है। लेकिन तभी पड़ोस में 3 यंग लड़कों के मर्डर के बाद जिंदे और मुर्दों के बीच का संतुलन टूट जाता है। आखिर मामला क्या है? यह थोड़ी नई तरह की कहानी है जो आपको दिलचस्प लग सकती है।
ऑकुलस – बुधवार (24 सितंबर)
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक और मूवी। ऑकुलस एक सुपरनैचुरल हॉरर मूवी है। कहानी एक भाई-बहन की है, जो बड़े होने के बाद अपने माता-पिता की मौत का सच जानने की कोशिश करते हैं। उनका मानना है कि एक पुराना भुतहा शीशा उनकी जिंदगी तबाह करने के लिए जिम्मेदार है।
द फाइनल प्रॉब्लम – बुधवार (25 सितंबर)
मर्डर मिस्ट्री मूवीज देखने वालों के लिए यह एक अच्छी चॉइस हो सकती है। कहानी एक उम्रदराज एक्टर की है जो सालों तक पर्दे पर जासूस का रोल प्ले कर चुका है। ट्विस्ट तब आता है जब वह एक सुनसान होटल में फंस जाता है जहां एक संदिग्ध मौत हो जाती है। जब असली पुलिस उपलब्ध नहीं होती, तो उसे होटल के हर संदिग्ध मेहमान के बीच कातिल को बेनकाब करने के लिए अपनी रील-लाइफ जासूसी टैलेंट को इस्तेमाल करना पड़ता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




