Home LIFESTYLE NEWS HINDI मिर्च और तेल से बनाएं कमाल का चिली ऑयल, हर डिश बनेगी...

मिर्च और तेल से बनाएं कमाल का चिली ऑयल, हर डिश बनेगी ज्यादा टेस्टी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं और घर पर बनने वाली रोजाना की डिशेज में एक टेस्टी फ्लेवर चाहते हैं तो आज ही रेस्तरां जैसा चिली ऑयल बनाकर रख लें। यहां सीखिए इसे कैसे बना सकते हैं।

आजकल ज्यादातर लोग खाने का फ्लेवर बढ़ाने के लिए चिली ऑयल का इस्तेमाल करने लगे हैं। आमतौर पर इसे नूडल्स, फ्राइड राइस, मोमो, पास्ता में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज लोग इसकी थोड़ी मात्रा को सूप और सलाद में डालकर भी खाते हैं। तीखा खाने वालों के लिए ये एक बेहतरीन चीज है जिसे थोड़ा सा छिड़कने मात्र से ही डिशेज चटपटी बन जाती हैं। वैसे तो इसे मार्केट से खरीद सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर फ्रेश बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये सूखी लाल मिर्च और कुछ खड़े मसालों का इस्तेमाल करके तैयार की जा सकती है। यहां सखिए घर पर कैसे बना सकते हैं चिली ऑयल।

चिली ऑयल बनाने की सामग्री

-3/4 कप तेल

-एक तेजपत्ता

-दो लौंग

-दो इलायची

-एक इंच अदरक

-एक इंच दालचीनी

-4–5 काली मिर्च के दाने

-1/4 कप बारीक कटा हुआ लहसुन

-चार बड़े चम्मच चिली फ्लेक्स

-एक बड़ा चम्मच सफेद तिल

-एक छोटा चम्मच सोया सॉस

-एक छोटा चम्मच नमक

-एक छोटा चम्मच चीनी

-एक बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

चिली ऑयल बनाने का तरीका

1) इसे बनाने के लिए एक पैन में 3/4 कप तेल गरम करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें तेजपत्ता, लौंग, इलायची, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च डालें। इन चीजों को अच्छी तरह से रोस्ट करना है।

2) इसे मीडियम से धीमी आंच पर कम से कम 3 से 4 मिनट तक भूनें और फिर साबुत मसालों को निकाल लें।

3) अब लहसुन की कलियों को छील लें और इ्न्हें बारीक काट लें। फिर इस तेल में बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और धीमी आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक भूनें।

4) जब लहसुन भुन जाए तब आंच बंद कर दें और चिली फ्लेक्स, तिल, सोया सॉस, नमक, चीनी और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें।

5) इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

6) जब मिक्स पूरी तरह से सूख जाए तो इसे एक साफ, सूखे एयरटाइट कांच के जार में निकाल लें।

7) अब इसे 2 से 4 दिन तक ऐसे ही रहने दें ताकि स्वाद अच्छी तरह मिक्स ना हो जाए। अब यह चिली ऑयल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

चिली ऑयल बनाने की टिप्स

  • इसे बनाने के लिए कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रंगत काफी अच्छी आती हैं। हालांकि तीखेपन के लिए सूखी लाल मिर्च इसमें मिलाएं।
  • तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें। मिर्चडालते समय तेल गरम हो लेकिन धुआं न निकल रहा हो, वरना मिर्च जलकर कड़वी हो सकती है।
  • तेल में मिर्च को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, इससे समान रूप से फ्लेवर इंहेंस होगा।
  • ऑयल में नमक थोड़ा ही डालें। आप बाद में डिश के अनुसार भी नमक मिला सकते है।

नोट-चिली ऑयल बनने के बाद पूरी तरह ठंडा होने के बाद सूखे, साफ एयरटाइट जार में रखें। ताजा लहसुन जैसी चीजें डालने पर इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने के बजाय फ्रिज में रखना बेहतर है। इसी के साथ ये भी ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में इसे लेने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN