Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘टकला हो गया है क्या.. हेयर ट्रांसप्लांट’, सलमान खान ने बताई सिर...

‘टकला हो गया है क्या.. हेयर ट्रांसप्लांट’, सलमान खान ने बताई सिर मुंडवाने की वजह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Salman_Khan_1789886895099_CsuF_1789886906303_tS4d_6dbf3cb7-060d-4b0d-abdc-7844c17960e1_rkmg.jpg

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में बातचीत के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताया कि उनके सिर मुंडवाने की असली वजह क्या थी।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले दिनों अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। किसी ने कयास लगाया कि यह सलमान खान के ऊपर उम्र का असर है, तो किसी ने कहा कि वह अपनी किसी फिल्म के लिए ऐसा कर रहे हैं। अब खुद सलमान खान ने अपने सिर मुंडवाने पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उन्होंने यह लुक क्यों लिया था। सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर तो पहले ही सबकी बोलती बंद कर दी थी, अब बिग बॉस के हालिया एपिसोड में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट वाली बात पर बताया कि उनके एक करीबी दोस्त की मौत हो गई थी।

‘टकला हो गया है क्या… पिक्चर का लुक है’

सलमान खान ने अपने इस दोस्त का नाम कुमुद राने बताया। सलमान खान ने बिग बॉस हाउस में खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान कहा, “टकला हो गया है क्या… पिक्चर का लुक है। और असल वजह यह थी कि मेरा एक दोस्त करीब 2 महीने पहले गुजर गया था। कोई बोल रहा है कि ट्रांसप्लांट कराया भाई।” सलमान खान ने कहा कि उन पर इन सब बातों का फर्क नहीं पड़ता है, हालांकि बहुत से लोग हैं जो इन बातों से डिप्रेस हो जाते हैं। बता दें कि कुमुद राने सलमान खान के बहुत पुराने फैमिली फ्रेंड रहे हैं।

गुजर गया था सलमान का करीबी दोस्त

कुमुद का इसी साल 9 जून को निधन हो गया था। सलमान खान और उनके फैमिली मेंबर्स, जिनमें सोहेल खान, अरबाज खान, अर्पिता खान और हेलेन शामिल हैं, सभी कुमुद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। इस मौके पर बॉलीवुड के भाईजान भावुक नजर आए। कुमुद की शादी जग्गी राने से हुई थी। जग्गी भी सलमान खान की अच्छी दोस्त हैं। सलमान खान ने शो पर बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पर्सनैलिटी ऐसी है कि वह खराब चीज को भी अपने फायदे की चीज में बदल लेते हैं।

‘बहुत सारे हैं जिन्होंने सुसाइड कर लिया’

सलमान खान ने कहा कि वह इधर-उधर की बातें करने वालों को गलत साबित करने में यकीन रखते हैं। वह पक्का करते हैं कि जो उनकी तारीफ करते हैं और उन पर भरोसा करते हैं, वह उनके भरोसे को कायम रखें। सलमान खान ने बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत में कहा, “लेकिन बहुत सारे लोग हैं जिनके बारे में खराब बातें, जो कि सही नहीं हैं, लिखी जाती हैं। वो डिप्रेशन में चले जाते हैं। बहुत सारे हैं जिन्होंने सुसाइड कर लिया। ट्रोल ट्रोल ट्रोल… कुछ भी यार।” सलमान खान ने ट्रोल्स पर भी सवाल उठाया।

‘यह उनकी परवरिश दिखाता है’

सलमान खान ने कहा, “जिस तरह की भाषा वो (ट्रोल्स) इस्तेमाल करते हैं, ये उनकी परवरिश दिखाता है, और दिखाता है कि वो लोग कौन हैं। किसी को भी उनकी वजह से परेशान नहीं होना चाहिए। कई बार तो मुझे हैरानी होती है कि क्या ये हमारे ही लोग हैं। क्या वो इंसान भी हैं? उन्हें परजीवी कहना भी कम है। और मुझे यह सब खत्म करने की जरूरत है। अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी है, तो मत देखिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN