Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20: सोहेल की ट्रोलिंग पर आग बबूला हुए सलमान खान,...

Bigg Boss 20: सोहेल की ट्रोलिंग पर आग बबूला हुए सलमान खान, गुस्से में कहा- पहले अपनी शक्ल-जिस्म देखो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/salman_khan_Sohail_Khan_1789895592563_q01g_1789895607121_yD4I_5e430a31-d44e-4d7b-a9c2-ee393eb40239_NsPw.jpg

हाल ही में सलमान खान को उनके बढ़े हुए वजन और उनके भाई सोहेल खान को उनके घटते वजन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया था।

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान इस सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में शो को शुरू हुए दो हफ्ते हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों यानी 19 सितंबर को शो का दूसरा वीकेंड का वार था। शनिवार को प्रसारित बिग बॉस 20 का ‘वीकेंड का वार’ काफी तीखा रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई और साफ कर दिया कि वह एक्टर्स की पर्सनल लाइफ और उनके शारीरिक उतार-चढ़ाव को लेकर किसी भी तरह की नेगेटिविटी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हाल ही में सलमान खान को उनके बढ़े हुए वजन और उनके भाई सोहेल खान को उनके घटते वजन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया था, जबकि वह नयनतारा के साथ SVC63 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया। ऐसे में उन्हें ‘मोटा’ कहने वाले ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सलमान ने अपनी शर्ट उतारी और अपने शानदार एब्स दिखाए।

भाई सोहेल खान का मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को लताड़ा

सलमान ने पहली बार अपने छोटे भाई सोहेल खान के वजन घटने पर उनका मजाक उड़ाने वालों को लेकर चुप्पी तोड़ी। सलमान ने अपनी शर्ट उतारने और अपने एब्स दिखाने के बाद कहा, ‘पहले अपने आप को देखो। ये आप लोग जो कमेंट करते हो ना, जिसके ऊपर, किसी के ऊपर जो भी करते हो, पहले अपनी शक्ल देख लो, अपना जिस्म देख लो, उसके बाद करना ये। अपने मां बाप को देख लो पहले, उनकी सेहत देख लो, फिर। बात करना। समझ में आता है कि आपने वजन कम किया है या वजन बढ़ाया है, हम समझते हैं, लेकिन मजाक उड़ाना सोहेल के ऊपर, वरुण के ऊपर, हर एक के ऊपर।’

सोहेल खान का वजन कम होना

दरअसल, सलमान खान के भाई सोहेल खान ने प्राइम वीडियो शो ‘अलायंस’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। ऐसे में ‘अलायंस’ के फिनाले के बाद सोहेल का वजन कम होना चर्चा का विषय बन गया। उस समय वे स्वस्थ और फिट दिख रहे थे। हालांकि, फिनाले के बाद रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स इसकी सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें सब इकट्ठा हुए। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सोहेल का वजन काफी कम दिख रहा था। इंटरनेट पर एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इस पर चिंता जताई तो वहीं, कई लोगों ने उकना मजाक भी उड़ाया। कुछ लोगों का दावा था कि यह ओजेम्पिक (Ozempic) के इस्तेमाल का नतीजा है।

सोहेल ने ओजेम्पिक (Ozempic) से वजन कम करने की बता से किया इनकार

इस अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सोहेल खान ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि ‘अलायंस हाउस’ में घुसते ही उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा। क्लॉस्ट्रोफोबिक (बंद जगह से डर) महसूस करने से लेकर पेट में इन्फेक्शन होने तक, एक्टर-प्रोड्यूसर ने कहा कि शो के पहले हफ्ते में उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ मेरी सेहत को लेकर ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स से हर समय मिले प्यार और फिक्र की वजह से ही मैं पांच हफ्ते तक वहां रुका रहा, जबकि मैं पहले हफ्ते से ही बीमार था।’

मुझे बस अपने खान-पान पर कंट्रोल रखने की जरूरत थी

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे बस अपने खान-पान पर कंट्रोल रखने की जरूरत थी, क्योंकि मैं चुनौतियों का हिस्सा बनना चाहता था और आखिरी दिन तक – और अब जीवन भर के लिए – बने नए परिवार और दोस्तों के साथ रहना चाहता था। इसलिए, न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर; मैं तो बस सबसे ढेर सारा प्यार और स्नेह ले रहा हूं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN