Home rss world hindi ‘मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला’; कहर बनकर टूटा यूक्रेन, रातभर में दागे...

‘मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला’; कहर बनकर टूटा यूक्रेन, रातभर में दागे 1 हजार से अधिक ड्रोन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट्स ने देशभर में 1100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। सोबयानिन ने कहा कि मॉस्को की ओर बढ़ रहे 450 ड्रोन नष्ट किए गए। कुछ ड्रोन मॉस्को की तेल रिफाइनरी तक पहुंच गए। 

यूक्रेन ने एक रात में रूस के अलग-अलग इलाकों पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं। इनमें सैकड़ों ड्रोन मॉस्को की ओर भेजे गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया। हमले में मॉस्को की तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है। मॉस्को रीजन के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के मुताबिक, हमले में 2 लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए। मृतकों में 74 साल का आदमी और 44 साल की महिला शामिल हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ, जब रूस में संसदीय चुनाव का तीसरा और आखिरी दिन चल रहा था।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट्स ने देशभर में 1100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। सोबयानिन ने कहा कि मॉस्को की ओर बढ़ रहे 450 ड्रोन नष्ट किए गए। उनके मुताबिक, कुछ ड्रोन मॉस्को की तेल रिफाइनरी तक पहुंच गए, जबकि एक ड्रोन ने रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने हमले को अभूतपूर्व बताया और आरोप लगाया कि इसका मकसद चुनाव में बाधा डालना था। सोबयानिन ने कहा कि यूक्रेन इस कोशिश में सफल नहीं हुआ। मॉस्को में धमाकों की आवाज सुनाई देने और रिफाइनरी के पास धुआं उठने की जानकारी भी सामने आई।

कई तरह की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमले में कई तरह की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इनमें यूक्रेन में बनाए गए फ्लेमिंगो और पेलिकन मिसाइल भी शामिल थीं। जेलेंस्की के अनुसार, हमलों का निशाना रूस की तेल और रसद से जुड़ी फैसिलिटी थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ठिकानों को निशाना बनाने से रूस की युद्ध मशीन को चलाने वाली अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता है। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से एक-दूसरे की ऊर्जा और सैन्य ढांचे से जुड़े ठिकानों पर दूर तक मार करने वाले ड्रोन और मिसाइल हमले जारी हैं।

पहला युद्धकालीन संसदीय चुनाव जारी

रूस में हो रहा संसदीय चुनाव 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर रूसी हमले के बाद पहला युद्धकालीन संसदीय चुनाव है। रूस ने यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में भी मतदान कराया, जिन्हें मॉस्को ने युद्ध के बाद अपने में मिलाने का दावा किया है, लेकिन वहां उसका पूरा नियंत्रण नहीं है। क्रीमिया में भी मतदान हुआ, जिसे रूस ने 2014 में अपने कब्जे में लिया था। यूक्रेन इन इलाकों में कराए जा रहे मतदान को अवैध बताता है। रूस और यूक्रेन के बीच करीब 1250 किलोमीटर लंबे मोर्चे पर जमीनी लड़ाई के साथ लंबी दूरी के हवाई हमले भी जारी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN